Jharkhand 8th Board Result जारी, 94.94 छात्र परीक्षा में हुए सफल, इस लिंक पर जाकर कर सकते हैं चेक

0
17
Jharkhand 8th Board Result
Jharkhand 8th Board Result

झारखंड एकेडिमिक काउंसिल ने झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल जिन कैंडिडेट्स ने झारखंड बोर्ड की 8वीं की परीक्षी दी है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष करीब 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने जेएसी 8वीं की परीक्षा दी है।

Jharkhand 8th Board Result
Jharkhand 8th Board Result

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 3 जून, 2023 को झारखंड 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की है। कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा का परिणाम लिंक जेएसी परिणामों की आधिकारिक साइट jacresults.com पर उपलब्ध है।

रिजल्ट स्कूल के प्रिंसिपल चेक कर सकते हैं। स्कूल प्राचार्यों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित कक्षा-8 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए अपने छात्रों के परिणामों की जांच करने के लिए अपने उपयोगकर्ता नाम (6-अंकीय जेएसी स्कूल कोड) और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

Jharkhand 8th Board Result: इस तरह करें चेक

  • सबसे पहले JAC परिणामों की आधिकारिक साइट jacresults.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध झारखंड 8वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जेएससी 8वीं क्लास में इस बार 94.94 छात्रों परीक्षा में पास हुए हैं। बता दें कि इस साल आठवीं क्लास में 515688 छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें से 26298 छात्र परीक्षा में सफल नहीं रहे।

संबंधित खबरें…

Ban on FDC Medicine: केंद्र सरकार ने फौरन राहत देने वाली 14 दवाओं पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्‍यों ?

Weather Update: Delhi-NCR में सुबह से बारिश जारी, गर्मी से राहत के साथ मौसम हुआ सुहाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here