JAC Board Exam Admit Card 2022: Jharkhand Academic Council (JAC) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है। यह एडमिट कार्ड स्कूलों द्वारा Registered ID और Password दर्ज कर के डाउनलोड किया जा सकता है। सभी छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर के एडमिट कार्ड ले सकते हैं।
JAC Board Exam 2022 का शेड्यूल
झारखण्ड बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो जाएंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त होगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 अप्रैल को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 9:45 से 1:05 बजे तक आयोजित की जाएगी वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें JAC Board Exam Admit Card 2022
1.सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac पर जाएं।
2. होमपेज पर”Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां “School Login” पर क्लिक करें।
5. अब अपना Registered ID और Password दर्ज करें।
6. आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
7. अंत में अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका Print Out निकलवा लें।
JAC Class 10th Date Sheet
Date | Day | Subject |
24 March | Thursday | IIT and Vocational Subjects |
26 March | Saturday | Commerce/Home Science |
28 March | Monday | Kharita/Khorta and others |
30 March | Wednesday | Urdu/Bengali/Odiya |
2 April | Saturday | Arabic/Persian and others |
5 April | Tuesday | Music |
JAC Class 12th Date Sheet
Date | Day | Subject |
24 March | Thursday | Vocational Subjects |
26 March | Saturday | Elective Language |
28 March | Monday | Compulsory core language |
30 March | Wednesday | Music |
2 April | Saturday | Computer science |
5 April | Tuesday | Economics |
संबंधित खबरें: