
IGNOU January 2022: Indira Gandhi National Open University में जनवरी 2022 सत्र के लिए Registration की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब छात्र इग्नू में एडमिशन के लिए 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इग्नू में जनवरी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। यह तारीख पांचवीं बार बढ़ाई गई है।

सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी, इसके बाद 10 फरवरी की गई, तीसरी बार में इसे बढ़ाकर 21 फरवरी किया गया और इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। जिन छात्रों ने अब तक IGNOU January 2022 के लिए Registration नहीं कराया, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ट्वीट कर शेयर की जानकारी
इग्नू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट में बताया गया है कि सत्र 2022 के लिए Fresh Admission और Re-Registration की आखिरी तारीख को 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही पोस्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भी बताएं गए हैं।
IGNOU January 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
चरण 1. सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर “Registration Link” पर क्लिक करें।
चरण 3. अब IGNOU Registration Form भरें।
चरण 4. इसके बाद अपको Registered Email और Mobile Number पर Login Credentials मिलेंगे।
चरण 5. अब Login करें और अपना Personal और Educational Details दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
चरण 6. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
चरण 7. अपने आवेदन शुल्क का भुगतान Net Banking, Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से करें।
चरण 8. अंत में अपने IGNOU January 2022 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकाल लें।

January 2022 Re-Registration के लिए ऐसे करें आवेदन?
चरण 1. सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर “Re-Registration” पर क्लिक करें।
चरण 3. अब अपने Registration Number और Password दर्ज करें और “Login” पर क्लिक करें।
चरण 4. इसके बाद “IGNOU Re-Registration Form” में आवश्यक विवरण भरें।
चरण 5. अब Subject List में से अपने विषयों का चयन करें।
चरण 6. अपने आवेदन शुल्क का पुन: भुगतान Net Banking, Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से करें।
चरण 7. अंत में अपने IGNOU January 2022 Re-Registration फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकाल लें।

पेश करते हैं 200 से अधिक Courses
इग्नू विभिन्न विषयों में 200 से अधिक कोर्स कराता है। इसमें Masters Degree, Graduation Degree, PG Diploma और UG Diploma, PG Certificate और Certificate Program Courses शामिल हैं।
संबंधित खबरें:
- IGNOU Online Certificate Courses हुए शुरू, Spanish और French Language में होगा कोर्स
- IGNOU Online English MA Course किया गया शुरू, यहां जानें डिटेल्स