GATE 2022 Response Sheet: India Institute Of Technology (IIT)Kharagpur ने 15 फरवरी को गेट 2022 परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने गेट 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वह IIT Kharagpur की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर Response Sheet चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए अपना रोल नंबर और पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा। परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को दो पाली में किया गया था।
21 फरवरी को जारी होगी आंसर की
GATE 2022 परीक्षा की Answer Key 21 फरवरी, 2022 को जारी की जा सकती है। वहीं, परीक्षा का परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
GATE 2022 Response Sheet कैसे करें चेक?
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार IIT Kharagpur की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर दिखाई दे रहे “Login” पर क्लिक करें।
चरण 3. अब अपने Enrollment Number/ Email ID और Password के माध्यम से Login करें।
चरण 4. अब पेज पर दिखाई दे रहे “Response Sheet” पर क्लिक करें।
चरण 5. इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर Response Sheet खुलेगी।
चरण 6. अंत में इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका Print Out निकलवा लें।
GATE 2022 के Syllabus में जुड़े 2 नए विषय
इस साल गेट 2022 के Syllabus में दो नए विषय जोड़े गए हैं। इसमें Architecture and Marine Engineering और Geomatics Engineering को जोड़ा गया है। इसके अलावा Aerospace Engineering, Mathematics, Statics, Life Sciences, Electrical Engineering समेत और भी कई विषय शामिल हैं।
संबंधित खबरें:
GATE 2022 में जोड़े गए दो नए विषय, यहां जानें GATE 2022 का Exam Pattern
Supreme Court ने GATE 2022 परीक्षा टालने से किया इंकार, निर्धारित समय पर आयोजित होगी परीक्षा