CMAT 2022 Result: NTA ने जारी किया सीमेट 2022 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक…

0
123
GATE 2023 Schedule
GATE 2023 Schedule

CMAT 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से Common Management Admission Test (CMAT) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार CMAT 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां सभी उम्मीदवारों को परीक्षा का परिणाम और स्कोरकार्ड चेक करने का मौका भी मिलेगा। उम्मीदवारों को CMAT 2022 Result चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारियां आदि दर्ज करन होगा।

download 41

CMAT 2022 Result कैसे करें चेक?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिखाई दे रहे CMAT 2022 के रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. अंत में अपना CMAT 2022 Result चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकलवा लें।
Capture

CMAT 2022: अप्रैल में आयोजित हुई थी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CMAT 2022 परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को GPAT परीक्षा के साथ किया था। CMAT 2022 परीक्षा के लिए लगभग 58 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और करीब 50 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। NTA की ओर से परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। प्रोविजनल आसंर की जारी करने के बाद उम्मीदवारों ने इस पर आपत्तियां दर्ज कराई थी जिसकी समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई थी। अब रिजल्ट भी फाइलन आंसर की के आधार पर जारी किया गया है।

संबंधित खबरें:

UP News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना मान्‍यता प्राप्‍त 63 स्‍कूलों को बंद करने के आदेश

NEET-PG EWS Reservation: Supreme Court ने टाली नीट-पीजी में EWS Reservation की याचिका, जल्द सुनवाई की नई तारीख होगी तय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here