BSEB Compartmental Exam: BSEB की ओर से कक्षा 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का पूरा शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर के उसे डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी परीक्षा के शेड्यूल को जारी किया है।
BSEB Compartmental Exam: इस तारीख से होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से लेकर 4 मई, 2022 तक किया जाएगा। विज्ञान, कला, कॉमर्स और वोकेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। इसमें पहली पाली का आयोजन सुबह 9.30 से लेकर दोपहर 12.45 तक होगा, वहीं, दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 1.45 से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 18 से 20 अप्रैल, 2022 के बीच किया जाएगा।
BSEB Compartmental Exam: कक्षा 12वीं की डेटशीट
Date | Shift I | Shift II |
25 April, 2022 | Maths, Business Studies | Biology, History, Trade Paper-I |
26 April, 2022 | Physics, Entrepreneurship, Psychology | Agriculture, Music, Trade Paper-II |
27 April, 2022 | English | Hindi |
28 April, 2022 | Chemistry, Economics | Geography, Accountancy, Foundation Course |
29 April, 2022 | Sociology | Political Science |
30 April, 2022 | Computer Science, Multi-Media Web Tech, Physical Education & Yoga | Home Science, Trade Paper-III |
2 May, 2022 | Philosophy, English | N.R.B, Hindi (Voc) |
4 May, 2022 | Third Language | (Voc.) Physics, Chemistry, Agriculture, Mathematics, Agriculture, Business Studies, Accountancy, Entrepreneurship, History, Political Science, Economics, Sociology, Home Science, Geography, Music, Philosophy, Yoga & Physical Education |
BSEB Compartmental Exam: कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख
बिहार बोर्ड के द्वारा आयोजित की जा रही दसवीं कक्षा के कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। जिन छात्रों ने अब तक कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें: