BA Honors In Journalism: आज ऐसे काफी छात्र होंगे जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना देखते हैं। इसमें कई छात्र ऐसे होंगे जिनका सपना होगा कि वो मीडिया के फिल्ड में अपना करियर बनाएं और इसके लिए तैयारी 12वीं पास करते ही शुरू करनी पड़ती है। लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी के 70+ कॉलेज हैं तो ऐसे में ये पता करना थोड़ा मुश्किल होता है कि आखिर किस कॉलेज में मास कम्युनिकेशन कोर्स में ग्रेजुएशन करायी जाती है और कौन-सा कॉलेज सबसे अच्छा है। इस खबरे में आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन कॉलेजों के बारे में बताएंगे जिसमें मास कम्युनिकेशन कोर्स कराया जाता है।
BA Honors In Journalism: Indraprastha College For Women
Indraprastha College For Women में मास कम्युनिकेशन कोर्स 1999 में शुरू किया गया था और आज ये कॉलेज अपने मास कम्युनिकेशन के अंडर-ग्रेजुएशन कोर्स के लिए देश के टॉप कॉलेजों में आता है। इस कॉलेज में Mass Communication कोर्स के लिए कुल 57 सीटें हैं। सीटों को वर्ग के अनुसार आरक्षित किया गया है।
Unreserved (UR) | 26 |
Scheduled Caste (SC) | 9 |
Scheduled Tribe (ST) | 4 |
Other Backward Class (OBC) | 15 |
Economically Weaker Section (EWS) | 3 |
Total | 57 |
BA Honors In Journalism: Lady Shri Ram College For Women
Lady Shri Ram College For Women की स्थापना 1956 में की गई थी। इस कॉलेज में केवल महिलाओं का एडमिशन होता है। इसमें भी मास क्मयुनिकेशन कोर्स में ग्रेजुएशन करायी जाती है। इस कॉलेज में Mass Communication में ग्रेजुएशन करने के लिए कुल 26 सीटें हैं।
Category | Seats |
---|---|
Unreserved (UR) | 12 |
Scheduled Caste (SC) | 4 |
Scheduled Tribe (ST) | 2 |
Other Backward Class (OBC) | 7 |
Economically Weaker Section (EWS) | 1 |
Total | 26 |
BA Honors In Journalism: Delhi School Of Journalism
Delhi School Of Journalism में छात्रों को सिर्फ मास कम्युनिकेशन कोर्स में ही दाखिला लिया जाता है। यानी कि यह कॉलेज केवल Mass Communication में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कराता है। इस कॉलेज की स्थापना 2017 में की गई थी। इस कॉलेज में ग्रेजुएशन के लिए कुल 120 सीटें हैं।
Category | Seats |
---|---|
Unreserved (UR) | 60 |
Scheduled Caste (SC) | 18 |
Scheduled Tribe (ST) | 10 |
Other Backward Class (OBC) | 32 |
Supernumerary Seats | 18 |
Persons with Disability (PwD) | 6 |
Children/ Widows of Armed Forces (CW) | 6 |
Foreign Students | 6 |
Total | 120 |
BA Honors In Journalism: Delhi College of Arts & Commerce
Delhi College of Arts & Commerce कॉलेज में जर्नलिज्म कोर्स साल 1989 में शुरू हुआ था। यह कॉलेज छात्रों को Advertising, Public Relations, Documentary Film Making, Print Journalism और Television Production के बारे में अच्छे से बताता है। इस कॉलेज में Mass Communication में ग्रेजुशन करने के लिए छात्रों के लिए कुल 34 सीटें हैं।
Category | Seats |
---|---|
Unreserved (UR) | 16 |
Scheduled Caste (SC) | 5 |
Scheduled Tribe (ST) | 3 |
Other Backward Class (OBC) | 9 |
Economically Weaker Section (EWS) | 1 |
Total | 34 |
BA Honors In Journalism: Maharaja Agrasen College
Maharaja Agrasen College की स्थापना सन 1994 में हुई थी। इस कॉलेज में छात्रों को Mass Communication के लिए दो कोर्स दिए गए हैं। इसमें छात्र Journalism (BA Hons) और Advance Diploma In TV Programme & News Production कोर्स में चुनने का मौका दिया जाता है। इस कॉलेज में BA Hons की कुल 51 सीटें हैं।
Category | Seats |
---|---|
Unreserved (UR) | 23 |
Scheduled Caste (SC) | 8 |
Scheduled Tribe (ST) | 4 |
Other Backward Class (OBC) | 14 |
Economically Weaker Section (EWS) | 2 |
Total | 51 |
BA Honors In Journalism: Institute Of Home Economics
Institute Of Home Economics की स्थापना 1961 में की गई थी और इसमें जर्नलिज्म कोर्स की शुरूआत 2017 में की गई। इस कॉलेज में छात्रों को कोर्स के दौरान थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह से समझाया और सिखाया जाता है। इस कॉलेज में छात्रों को Mass Communication में कुल 51 सीटें मिली हैं।
Category | Seats |
---|---|
Unreserved (UR) | 24 |
Scheduled Caste (SC) | 8 |
Scheduled Tribe (ST) | 3 |
Other Backward Class (OBC) | 13 |
Economically Weaker Section (EWS) | 3 |
Total | 51 |
BA Honors In Journalism: Kamala Nehru College
Kamala Nehru College में छात्रों का एडमिशन डीयू की तरफ से जारी किए गए कट-ऑफ के अनुसार होता है। इस कॉलेज में Mass Communication में ग्रेजुएशन के कुल 42 सीटें हैं।
Category | Seats |
---|---|
Unreserved (UR) | 19 |
Scheduled Caste (SC) | 6 |
Scheduled Tribe (ST) | 3 |
Other Backward Class (OBC) | 12 |
Economically Weaker Section (EWS) | 2 |
Total | 42 |
BA Honors In Journalism: Kalindi College
Kalindi College की स्थापना 1995 में की गई थी। इस कॉलेज को इसके Multimedia Studio, Studio And Audio-Visual Lab, और Electronic Video Production से जुड़ी कई गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इसमें BA (Hons) Journalism की कुल 51 सीटें हैं।
Category | Seats |
---|---|
Unreserved (UR) | 24 |
Scheduled Caste (SC) | 8 |
Scheduled Tribe (ST) | 3 |
Other Backward Class (OBC) | 13 |
Economically Weaker Section (EWS) | 3 |
Total | 51 |
BA Honors In Journalism: Bharati College
Bharati College की स्थापना 1971 में की गई थी। यह Girl’s College है। इसमें BA (Hons) Journalism की कुल 51 सीटें हैं।
Category | Seats |
---|---|
Unreserved (UR) | 25 |
Scheduled Caste (SC) | 8 |
Scheduled Tribe (ST) | 4 |
Other Backward Class (OBC) | 13 |
Economically Weaker Section (EWS) | 1 |
Total | 51 |
संबंधित खबरें:
Medical Colleges: ये हैं भारत के टॉप 5 Medical Colleges, AIIMS Delhi है पहले स्थान पर