AYUSH NEET Counselling Round 2 के लिए 25 फरवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। Ayush Admission Central Counselling Committee (AACCC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) 2021 रिजल्ट के आधार पर AYUSH NEET Counselling Round 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। इसके बाद 26 फरवरी से Choice Filling और Locking Window की सुविधा भी उपलब्ध कर दी जाएगी। Round 2 के लिए उम्मीदवार 2 मार्च, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 5 मार्च को Seat Allotment Result, AYUSH NEET 2021 Counselling के PDF Form में वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

AYUSH NEET Couselling Round 2 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- चरण 1: सबसे पहले Ayush Admission Central Counselling Committee (AACCC) की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं ।
- चरण 2: होम पेज पर “UG Counselling” पर क्लिक करें।
- चरण 3: अब “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 4: यहां मांगे जा रही सभी जानकारियां दर्ज करें।
- चरण 5: अपने Login Credentials दर्ज कर के “Login” पर क्लिक करे।
- चरण 6: अब अपने Application Form में मांगे गए सभी विवरण भरें और सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- चरण 7: इसके बाद अपने Application Fee का भुगतान करें।
- चरण 8: अब अपने Course और College का ऑप्शन भरें।
- चरण 9: एक बार अपने फॉर्म को Verify करें और अपनी पसंद को Lock कर दें।
- चरण 10: अंत में अपने AYUSH NEET Couselling Round 2 फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका Print Out निकलवा लें।

NEET 2021 रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवार AYUSH Course Counselling में Ayurved, Yog, Yunani, Siddha और Homoeopathic के 52,720 सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। 15% All India Quota के तहत Central/Deemed Universities, National Institutions और Private Colleges में एडमिशन लेने के लिए AACCC द्वारा AYUSH NEET Counselling 2021 का संचालन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें:
- NEET 2022 क्वालिफाई कर Tufail बने जम्मू-कश्मीर के पहले आदिवासी युवा, परिवार और समुदाय को है गर्व
- Odisha NEET UG Counselling 2021 आज से शुरू, 21 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन