AISSEE 2022 Result: सैनिक स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। All India Sainik School Entrance Exam 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट National Test Agency (NTA) द्वारा जारी किया गया है। सफल हुए छात्र देश के 33 सैनिक स्कूलों में एडमिशन करा सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी, 2022 को किया गया था।
NTA द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जारी किया गया है। ऐसे में जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस वेबसाइट के द्वारा अपना रिजल्ट देख सकते हैं। AISSEE 2022 Result चेक करने के लिए छात्रों को अपना Registration Number और Date OF Birth/ Password दर्ज करना होगा।
AISSEE 2022 Result कैसे करें चेक?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “AISSEE 2022 NTA Score Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Registration Number और Date Of Birth दर्ज करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा।
- अंत में AISSEE 2022 Result डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका Print Out निकलवा लें।
Final Answer Key भी हुई जारी
NTA ने Score Card के साथ All India Sainik School Entrance Exam 2022 की Final Answer Key भी जारी कर दी है। जिन छात्रों को नाम Merit List में हैं वे आसानी से भारत के किसी भी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं या 9वीं में अपनी इच्छानुसार सीटें प्राप्त कर सकते हैं।
कैडेट तैयार करते हैं ये स्कूल
यह परीक्षा कक्षा छठी के लिए 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी और वहीं कक्षा 9वीं के लिए केवल इंग्लिश में आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरे भारत के कुल 360 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। ये सैनिक स्कूल भारत के National Defence Academy, Indian Naval Academy और भी कई Defence Training Academy में शामिल होने के लिए कैडेट तैयार करता है।
संबंधित खबरें: