Fuel Price: केंद्र सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है। शनिवार को सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये की कमी आई है।
वहीं दूसरी तरफ सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के बाद तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना था कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी। जानिये आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम ?

Fuel Price:यहां जानें आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई हैं)

संबंधित खबरें
- : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 43 वें दिन भी कोई बदलाव नहीं, जानें आपके शहर में क्या है Rate?
- Fuel Price Today: 16 मई को क्या है पेट्रोल डीजल का रेट? यहां पढ़ें आपके शहर में तेल का भाव