नवरात्रि त्योहार सुनने में तो एक सा ही लगता है पर इसे अलग- अलग तरह से लोग मनाते हैं। ये दिन भक्ति का होता है साथ ही हर्षो उल्लास का त्योहार भी है। बंगाल में नौ दिन महिलाएं रंगबिरंगी साड़ियां, हाथ में आलते की मेहंदी और मांग में लाल सिंदूर भर कर पूजा करने जाती हैं। तो वहीं नौ दिन उत्तरप्रदेश के कई जिलों में रामलीला की धूम रहती है। और भी कई राज्यों में रामलीला का आयोजन किया जाता है। पर आप को समझ में नहीं आ रहा है कि कहां की रामलीला सबसे मजेदार होती है तो हम आप की मुश्किल को सुलझाते हैं।

अयोध्या

ramleela

मरयादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या नगरी में हुआ था। इस पर तो कोई संदेह ही नहीं होना चाहिए की रामलीला का रंग यहां पर कितना सुंदर होगा। भारत के कई हिस्सों से लोग रामलीला का लुत्फ उठाने के लिए अयोध्या ही जाते हैं। देश विदेश से भी लोग इस नगरी में प्रभु राम की लीला देखने आते हैं।

लखनऊ

Mathura 2

नवाबों की नगरी लखनऊ काफी पुराना शहर है। यहां का खाना और लखनऊ की खूबसूरती पर्यटको को अपना दीवाना बना देती है। लखनऊ का रामलीला भी बहुत मशहूर है। लखनऊ में रामलीला असफ उद-दौला द्वारा बनाई गई ऐशबाग में आयोजित की जाती है। इतिहास में झांके तो यहां रामलीला की शुरुआत अवध के राजाओं द्वारा 500 साल पहले की गई थी और आज भी लोग यहां की रामलीला को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं।

वाराणसी

ram

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी की रामलीला कई माइने में खास है क्योंकि यहां की रामलीला 31 दिन तक चलती है। रामलीला की शुरुआत 475 साल पहले चित्रकूट मैदान में शुरू की गई थी। माना जाता है कि यह पहला स्थान है जहां रामलीला की शुरुआत हुई थी। नदी किनारे होने वाली इस रामलीला को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

दिल्ली

news

देश की राजधानी दिल्ली में रामलीला का आयोजन 180 साल पहले मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफर ने करवाई थी। इस रामलीला का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान  में किया जाता है। दिल्ली में खेली जाने वाली रामलीला देश भर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here