Crypto Market Update: पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट काफी स्थिर नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बीते बुधवार को क्रिप्टो मार्केट में 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी लेकिन वहीं आज एक बार फिर क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई है। फिलहाल ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट 1.30 ट्रिलियन डॉलर पर और Bitcoin 30 हजार डॉलर के नीचे पहुंच गया है।

Crypto Market Update: Bitcoin और Ethereum में दर्ज हुई गिरावट
आज बिटक्वाइन में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, बिटक्वाइन 30 हजार के नीचे आ गया है। वहीं, अगर इथेरियम की बात करें तो वो भी 2000 के नीचे चला गया है। Coinmarket के अनुसार कल सुबह से आज सुबह के 11 बजे तक बिटक्वाइन में 0.88 फीसदी की गिरावट और इथेरियम में 2.95 फीसदी की गिरावट देखी गई है। अगर वर्तमान की बात करें तो क्रिप्टो मार्केट में बिटक्वाइन का 44.9 और इथेरियम का 18.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

लव क्वाइन में पिछले 24 घंटों में 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 0.001756 डॉलर पर आ गया है और डायमंड लव 17.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 0.000005092 डॉलर पर आकर रुका हुआ है।

Crypto Market Update: यहां जानिए क्या है क्रिप्टकरेंसी का हाल
Crypto | Market Price | Status |
Bitcoin | $29,820.73 | -0.88% |
Ethereum | $1,947.92 | -2.95% |
Tron TRX | $0.08473 | +2.90% |
Avalanche | $27.60 | -5.82% |
Solana – SOL | $48.22 | -3.60% |
Polkadot – DOT | $9.88 | -3.38% |
Cardano – ADA | $0.5145 | -2.33% |
BNB | $328.12 | +1.82% |
Shiba Inu | $0.00001166 | -1.27% |
XRP | $0.4088 | -0.39% |
Dogecoin – DOG | $0.08298 | -0.98% |
संबंधित खबरें: