Indigo Flight: आजकल फ्लाइट्स में तरह-तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। कभी कोई पैसेंजर शराब पीकर हंगामा करता है तो कभी कहीं एयर होस्टेस ही दुर्व्यवहार का शिकार हो जाती हैं। फ्लाइट में होने वाले बदसलूकी के मामले भी काफी बढ़ गए हैं। इस बीच अब एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना इंडिगो फ्लाइट की बताई जा रही है।
पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली-मुंबई उड़ान में एक महिला डॉक्टर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 47 वर्षीय प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है।

Indigo Flight: दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। सहार पुलिस के अनुसार, पटना के रहने वाले श्रीवास्तव और दिल्ली की महिला डॉक्टर, बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान श्रीवास्तव ने जानबूझकर उसे अनुचित तरीके से छुआ।”
फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस में की शिकायत
इसके बाद दोनों यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई, जिसके बाद पीड़ित ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया। विमान के चालक दल ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने बताया कि फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सहार पुलिस स्टेशन गए।
यह भी पढ़ें: