Dead Body found in Delhi: दिल्ली के शाहदरा के सीमापुरी इलाके में एक महिला और उनके 4 बच्चों के शव उनके घर के अंदर से मिले हैं। शव मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि 33 वर्षीय महिला और उसके चार बच्चों को उनके पड़ोसियों ने बुधवार को मृत पाया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि महिला और उसके चार बच्चों की मौत जहरीले धुएं के कारण हुई है।

Dead Body found in Delhi: पुलिस को आत्महत्या का शक
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबिन की जा रही है। पुलिस को शक है कि महिला ने पहले अपने बच्चों की हत्या की है और उसके बाद आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। वहीं अब पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला के रिश्तेदारों व परिजन से भी संपर्क किया जा रहा है।
त्रिलोकपुरी इलाके में लावारिस बैग मिलने के बाद अफरातफरी

वहीं बुधवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में भी दिल्ली पुलिस को दो लावारिस बैग मिला। जिसके बाद इलाके में लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। बैग मिलने के बाद शहर के अग्निशमन विभाग ने कहा कि उसे दोपहर करीब 1.10 बजे फोन आया कि त्रिलोकपुरी में मेट्रो पीलर संख्या 59 के पास दो लावारिस बैग मिले हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने तब बैगों की मौजूदगी की पुष्टि की और संबंधित एजेंसियों को सूचित किया। लावारिस बैग मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बता दें कि घटना के बाद पूर्व दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप (DCP Priyanka Kashyap) ने कहा कि हमें फोन आया था कि 2 लावारिस बैग मेट्रो पिलर के नीचे मिले हैं, इसके बाद हम यहां पहुंचे। जांच में पता चला कि ये बैग किसी व्यक्ति की है। बैग के अंदर एक लैपटॉप, चार्जर और कुछ ज़रूरी सामान है। जिनका बैग है उनसे संपर्क कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें:
- Maharashtra News: Crime Branch ने पालघर से Beef से भरा कंटेनर किया बरामद, 21,018 KG मांस जब्त
- Year Ender 2021: Crime से जुड़ी ये 10 खबरें, जो रहीं इस साल सुर्खियों में