UP News: बाराबंकी में पत्नी की निर्मम हत्या, कटा सिर हाथ में लेकर घूमता रहा शख्स

0
42

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने जा रहा था। इस खूनी वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सिर के साथ आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अनिल की पत्नी वंदना का किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद होता था। कुछ दिनों पहले ही दोनों के बीच विवाद काफी ज्यादा हो गया था और मामला पुलिस के पास भी पहुंचा था। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवाकर घर भेज दिया था। आरोपी अनिल काम पर चला गया था लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह घर वापस आया और पत्नी को लेकर घर के अंदर गया। और फिर उसने इस वारदात को अंजाम दिया, बांके से काटकर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कमरे के अंदर सारा खाना बिखरा पड़ा था और खून फैला हुआ था। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति अनिल कुमार कनौजिया को पत्नि के सिर और बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के मुताबिक पति अनिल को शक था कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here