Petrol-Diesel के दामों में जल्‍द होगा इजाफा, चुनाव के नतीजे आने के बाद कीमतों में उछाल की संभावना

0
463
Petrol-Diesel
Petrol-Diesel

पिछले 4 माह से देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें स्थिर हैं। उनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि चुनाव खत्म होने के बाद ईंधन की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार आने वाले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 रुपये का इजाफा हो सकता है। मालूम हो कि चुनाव के नतीजे 10 तारीख को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी। चुनाव के नतीजे आने में बस पांच दिनों का ही वक्त शेष बचा है। दूसरी ओर कच्चा तेल बाजार में रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते रिकॉर्ड उछाल आया है।

petrol new
Petrol

Petrol-Diesel Rate: सितंबर से स्थिर हैं भाव

कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो यूक्रेन संकट के बाद तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल कीमतें पिछले 8 साल के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच गईं हैं। इस समय कच्चे तेल की कीमतें करीब 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं, जबकि घरेलू बाजार में 2 सितंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।

खुदरा ईंधन विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम 16 मार्च तक 12 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा अगर हम इसमें तेल कंपनियों की लागत को भी जोड़ लें तो करीब 15.1 रुपये प्रति लीटर का इजाफा करने की जरूरत है।

Petrol-Diesel: 81.5 डॉलर प्रति बैरल से 117.39 के स्‍तर पर पहुंचा कच्‍चे तेल का भाव

भारत जो कच्चा तेल खरीदता है, उसके दाम तीन मार्च को 117.39 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। ईंधन की यह कीमत वर्ष 2012 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल नवंबर की शुरुआत में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर रोक लगी थी, तब कच्चे तेल की औसत कीमत 81.5 डॉलर प्रति बैरल थी, जिसमें 21 डॉलर का उछाल आया है। इसकी मुख्‍य वजह रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग भी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बीते गुरुवार को 120 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी, जो बीते नौ वर्षों में सबसे ज्यादा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले: फटाफट टैंक फुल करवा लो, ‘चुनावी ऑफर’ खत्म हो रहा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष भी हमलावर हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, जनता को अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवा लेना चाहिए, क्योंकि मोदी सरकार का ‘चुनावी ऑफर’ खत्म होने जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से पिछले कुछ सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं।

कई देश प्रतिबंधों के कारण नहीं कर पा रहे पर्याप्‍त तेल की आपूर्ति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार कच्‍चे तेल की कीमत में थोड़ी कमी आई थी। कीमत घटकर 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। इसे सीधे तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है। रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों से वैश्विक तेल आपूर्ति में और रुकावट आने की संभावना है। जबकि ईरान, वेनेजुएला जैसे देश पहले ही प्रतिबंधों के कारण पर्याप्त तेल आपूर्ति नहीं कर पा रहे।

Petrol pump 6 march
Petrol Pump

यहां जानें रोजाना की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी
सरकार की ओर से एक मैसेजिंग सर्विस आरएसपी यानी रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) के जरिये अब पूरे देश में पेट्रोल और डीजल पर रोजाना बदली कीमतों की जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज पार्ट पर जाकर RSP स्पेस डीलर कोड लिखकर इसे 9224992249 पर भेजना होगा। डीलर कोड 6 अंकों का कोड होता है, जो हर डीलर को मिलता है। इस‍की जानकारी उक्‍त पेट्रोल कंपनी की वेबसाइट पर दी गई है।

अलग-अलग मोबाइल ऐप और SMS सर्विस
1# इंडियन ऑयल
मोबाइल ऐप: Fuel@IOC
वेबसाइट: www.iocl.com पर Pump Locator लिंक पर रेट पता चलेंगे।
SMS सर्विस: 9224992249 पर RSP (स्पेस) डीलर कोड लिखकर भेजें। ये डीलर कोड हर पेट्रोल पंप पर डिस्प्ले किया जाएगा।

2# भारत पेट्रोलियम
मोबाइल ऐप: SmartDrive
वेबसाइट: www.bharatpetroleum.in पर Pump Locator लिंक पर रेट पता चलेंगे।
SMS सर्विस: 9223112222 पर RSP (स्पेस) डीलर कोड लिखकर भेजें।

3# हिंदुस्तान पेट्रोलियम
मोबाइल ऐप: My HPCL
वेबसाइट: www.hindustanpetroleum.com पर Pump Locator लिंक पर रेट पता चलेंगे।
SMS सर्विस: 9222201122 पर RSP (स्पेस) डीलर कोड लिखकर भेजें।

जानें वर्तमान में क्‍या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर पेट्रोल डीजल (दोनों ही दाम प्रति लीटर में दिए गए हैं)
दिल्‍ली 95.45 86.71
मुंबई 109.96 94.13
कोलकाता 104.65 89.78
चेन्‍नई 101.38 91.42
बेंग्‍लुरु 100.56 84.79
पुणे 109.50 92.30
उत्‍तराखंड 93.99 87.31
हिमाचल प्रदेश 95.77 80.48
हरियाणा 96.20 87.41

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here