LinkedIn के 700 से अधिक कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानिए छंटनी की वजह

0
169
LinkedIn Layoffs
LinkedIn Layoffs

LinkedIn Layoffs: अमेरिका और यूरोप मंदी का दौर चल रहा है। जिसकी वजह से इसका असर तकनीकि क्षेत्र अर्थात टेक में पड़ रहा है। लोगों की नौकरियों पर घतरा मंडरा रहा है। कुछ समय पहले गूगल, मेटा, अमेजोन, ट्विटर जैसी कंपनियों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली कंपनी लिंक्डइन ने कंपनी में करीब 700 से अधिक लोगों की छंटनी का ऐलान किया है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि वह चाइनीज जॉब ऐप को भी बंद करने जा रही है।

link3
LinkedIn Layoffs

लिंक्डइन में कुल 20 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। जानकारी के मुताबिक पिछली साल कंपनी ने हर तिमाही में अच्छी कमाई की थी। ऐसे में प्रॉफिट के बाद भी छंटनी करना कर्मचारियों के लिए बेहद दुखद घटना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लिंक्डइन ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी में छंटनी करने का ऐलान किया है।

LinkedIn Layoffs: इस वजह से छटनी करेगी कंपनी

लिंक्डइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रयान रोसलैंस्की ने कर्मचारियों को मेल भेजकर यह जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि बदलते माहौल में ग्लोबल बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं और चीन की जॉब ऐप्लिकेशन को भी बंद करने का फैसला किया गया है। जिसकी वजह से कंपनी के करीब 716 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धौना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि सेल्स, ऑपरेशन और सपोर्ट टीम में यह छंटनी की जाएगी।

LinkedIn Layoffs
LinkedIn Layoffs

LinkedIn Layoffs: कई लोगों को मिलेगी नौकरी

LinkedIn Layoffs: लिंक्डइन में छंटनी के अलावा सीईओ ने यह भी बताया कि कंपनी नई नौकरियों का भी सृजन करेगा। उन्होंने बताया कि बदलाव के बाद कंपनी में करीब 250 पदों पर नौकरी के अवसर खुलेंगे। जिसमें छंटनी हुए कर्मचारी भी अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने चाइनीज ऐप्लिकेशन ऐप InCareer को 9 अगस्त 2023 तक पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इस ऐप को बंद करना लिंक्डइन के लिए लाभकारी है।

संबंधित खबरें…

Share Market: BSE Sensex में 538 अंकों की तेजी, NIFTY में 171 अंकों का उछाल, ऑटो और बैंकिंग शेयर ने पकड़ी रफ्तार

Aadhaar PAN Link Update: बिना देरी किए कराएं PAN-Aadhar लिंक, नहीं तो भरना पड़ेगा 1000 रुपये जुर्माना!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here