Fuel Price: पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने सोमवार की सुबह अपडेट रेट जारी कर दिए। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। दोनों के ही दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।जानकारी के अनुसार सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है।यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 79.74 रुपये है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को सस्ती दरों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार तेल की कीमतों की रोजाना मूल्य निर्धारण की समीक्षा करने वाली है। इसी क्रम में वर्ष 2017 से 5 शहरों में दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करने की व्यवस्था शुरू हुई थी।

Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट ?
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे कच्चे तेल के भाव, घरेलू बाजार में Petrol और Diesel के दाम स्थिर
- Fuel Price Today: महंगाई से इस शहर के लोगों को मिली राहत, CNG और PNG की कीमतों में आई गिरावट