Fuel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेशक कच्चे तेल के भाव में गिरावट बनी हुई है।बावजूद इसके भारतीय बाजार पर इसका असर नहीं दिख रहा है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।आज यानी सोमवार 20 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई अपडेट नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास पहुंच गया है।भारत में इस समय सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है।जहां कीमत 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर है। मई 2022 से अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Fuel Price:यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का Rate
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
| फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
| मुंबई | 111.35 | 97.28 |
| कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई हैं।)
संबंधित खबरें
- Share Market: लाल निशान के साथ कारोबार की शुुुरुआत, सोना और चांदी मजबूत
- Fuel Price: Petrol और Diesel की कीमतें हो गईं Update, यहां फटाफट चेक करें रेट









