विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद अब एक और बड़ी बॉलीवुड शादी होने जा रही हैं। बता दें कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) जल्द ही शादी करने वाले हैं। कुछ दिन पहले चर्चा थी कि दोनों मार्च या अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेंगे पर अब खबर आ रही है कि कपल 21 फरवरी को मुंबई में अपनी रजिस्टर्ड शादी करेगा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ये फैसला लिया गया हैं।
Farhan Akhtar और Shibani Dandekar फरवरी में करेंगे शादी
फरहान और शिबानी के करीबी एक सूत्र ने खुलासा किया है कि दोनों की जोड़ी 21 फरवरी, 2022 को अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करेंगे। दोनों एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद अब शादी करने जा रहे हैं। हालिया खबर के अनुसार दोनों ने लव अफेयर के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।
शिबानी ने अभी हाल ही में फरहान के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों काफी सुंदर लग रहे थे। इन फोटोज को शेयर करते हुए शिवानी ने प्यार भरा कैप्शन लिख कर फरहान को विश किया था। शिवानी ने लिखा था- ‘My Foo, यह आपका सबसे अच्छा साल होगा लव यू फॉरएवर हैप्पी बर्थडे’।
सूत्रों के मुताबिक शिबानी और Farhan ने वेडिंग वेन्यू के लिए 5 स्टार होटल भी बुक कर लिया है। शादी से जुड़ी अधिकतर चीजों को दोनों फाइनल कर चुके हैं। दोनों अन्य सैलिब्रिटी कपल की तरह सब्यासाची के डिजाइनजर आउटफिट ही पहनेंगे। उन्होंने शादी के लिए पेस्टल कलर्स के आउटफिट चुना है। फरहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान ‘जी ले जरा’ को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि फरहान दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं।