बाॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस समय विवादों मे घीरे हुए है। उनकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है। जिसके कारण वो सुर्खियों में हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ऊपर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप लगाया गया है। कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रॉपर्टी सेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को इस केस में मुख्य कार्यकर्ता बता रही है। राज कुंद्रा मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के हिरासत में आ चुके हैं और आज उनकी हिरासत का आखिरी दिन है।

86d22a94 1a8a 414d a00c 29c8ad3646cc 1

वहीं शिल्पा शेट्टी ने पति की गिरफ्तार होने के बाद उन्हे सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है और उन पर मीम्स भी बन रहे हैं। अपने पति की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर पहली बार शिल्पा पोस्ट करते दिखीं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जेम्स थर्बर की किबात के एक पेज कि फोटो साझा की है। इस पेज पर जिंदा रहने और चिुनौतियों जैसी बातों के बारे में लिखा गया है। किताब के पेज पर लिखा है, ‘गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें, या डर से आगे न देखें, बल्कि जागरूकता से देखें

5182e7a0 4dce 4738 830c f834c72d5d48

शिल्पा ने आगे लिखा है कि, ‘हम उन लोगों पर गुस्सा होते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हमेशा इस डर में रहते हैं कि हम अपनी जॉब खो सकते हैं, किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की जरूरत है वह यहीं है।’ अभी जो रहा है या क्या हो सकता है, उसे उत्सुकता से नहीं देख रहा है, बल्कि पूरी तरह से जागरूक है कि क्या है।’

और आगे लिखा कि ‘मैं एक गहरी सांस लेता हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा हूं और भाग्यशाली हूं। मैंने पहले भी चुनौतियों का सामना किया है और मैं भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी। आज मुझे जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता है।’ शिल्पा ने अपनी चल रही परेशनियों को इस फओटो के माध्यम से लोगों के बीच में शेयर किया है। हम आपको बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को अश्लील वीडियो से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here