भोजपुरी के फेमस फोक सिंगर आलोक पांडेय गोपाल (Alok Pandey Gopal) का नया गाना ‘हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव’ रिलीज हो गया है। यह एक भक्ति सॅान्ग है, जिसमें भगवान राम के वनवास प्रसंग के बारे में बताया गया है। भगवान राम की भक्ति और श्रद्धा भाव का यह बेजोड़ गाना है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को जनकवि बावला जी ने तैयार किया। वहीं गाने के स्वर को आलोक पांडेय गोपाल ने दिया है। इसे आलोक गोपाल पांडेय ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

Alok Pandey Gopal का नया गाना रिलीज
गाना ‘हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव’ के बारे में बात करते हुए आलोक पांडेय ने कहा कि, “भगवान राम की महिमा अपरंपार है। देश के कण कण में राम हैं और हम खुशनसीब हैं कि हमें भगवान राम की स्तुति में यह गाना गाने को मिला है। इसके माध्यम से कोई भी उनके अलौकिक चरित्र में रम जाएगा”।
उन्होंने आगे कहा, ‘जब भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल के वनवास को निकले, तब मनुष्य ही नहीं, जंगल में निवास करने वाले हर जीव- जंतु ने भगवान श्री राम से आग्रह किया कि वे उनके पास रुक जाएं। इसी प्रसंग को हमने गाने के रूप में आपके सामने रखा है।’

गाने को सुनने के बाद आप भक्ति भाव में डूब जाएंगे। इस गाने के संगीतकार पंडित रामेश्वर पांडेय हैं। गीतकार राम जियावन दास बावला हैं, और निर्माता अरविंद पांडेय हैं। भक्ति से भरपूर इस सॅान्ग को बार-बार सुना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
Pashmina Roshan: कौन हैं Pashmina Roshan? जिनकी खूबसूरती देख लोगों के उड़े होश