Bhojpuri New Song: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया भोजपुरी सॅान्ग कजरा (Kajra) रिलीज हो गया है। गाने ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है। खेसारी लाल के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनका कोई भी नया म्यूजिक वीडियो हो हमेशा हिट रहता है। कजरा गाने में खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज दी है और उनके साथ भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने गाया है।

Bhojpuri New Song: Khesari Lal Yadav ने मचाया धमाल
भोजपुरी सिनेमा जगत के सलमान खान कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इस गाने से माहौल बना दिया हैं। सामने आते ही इस गाने से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आपको बता दें कि अभी इस गाने का वीडियो सामने नहीं आया है। कमाल की बात है कि भोजपुरी सॉन्ग का ऑडियो वर्जन इन्टरनेट वर्ल्ड में धमाल मचा रहा है। ऑडियो वर्जन को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बताते चले कि खेसारी का सिर्फ ये ही गाना नहीं बल्कि सारे गाने हिट रहते है। इससे पहले भी खेसारी ने ‘सईया के रोटी’ गाने से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। इस वीडियो सॉन्ग में तो एक्टर का लुक और स्टाइल तो देखते ही बन रहा है। इस गाने में उनका देसी स्टाइल ने तो फैंस को दिवाना बना डाला है। वहीं अब खेसारी का कजरा भी रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दी हैं। इंटरनेट पर Bhojpuri New Song सर्च करने पर सबसे पहले खेसारीलाल यादव के गाने ही आते है।

खेसारी ने बॉलीवुड के हिट गाने दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी का भोजपुरी वर्जन गाया था। गाने में सबसे पहले झलक आइटम नंबर कर रहीं Namrita Malla की दिखाई देती है। उसके बाद भोजपुरिया स्टार खेसारी लाल यादव जलवा दिखाते हुए एंट्री करते हैं। दो घूंट के कामयाबी के बाद अब खेसारी कजरा को लेकर हाजिर हो गए हैं। गाने का मजा फैंस जमकर ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Khesari Lal Yadav ने लाया “दो घूंट” का भोजपुरी वर्जन, Namrita Malla का किलर डांस देख दीवाने हुए लोग