
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से वे कांग्रेस की खोई जमीन तलाशने की कोशिश में जुटे हैं। राहुल गांधी कभी यात्रा के दौरान नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ पुशअप लगाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा चित्रदुर्ग में भी देखने को मिला। उन्होंने यहां एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा लहराया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के नेता शिवकुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा का आज 37वां दिन है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चित्रदुर्ग के मोलाकलमुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि हम भाजपा और संघ को देश का बंटवारा करने और नफरत फैलाने नहीं देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर बीजेपी और आरएसएस कर्नाटक के लोगों और उनकी भाषा पर हमला करते हैं तो उन्हें उनकी पार्टी की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस देश को विभाजित करना इस देश के हित के खिलाफ है। इससे देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि आज बेरोजगार युवा पूछ रहा है कि वे कन्नड़ भाषा में टेस्ट क्यों नहीं दे सकते? राहुल गांधी ने कहा कि एक भाषा इतिहास है, संस्कृति है यह कल्पना है और किसी को भी लोगों को उनकी भाषा में बोलने से रोकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि ये ऐसे कुछ विचार हैं जिन्हें भाजपा और आरएसएस बढ़ावा दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ऐसा प्रचार कर रहे कन्नड़ एक सहायक भाषा है। इसका सम्मान नहीं करना है। लेकिन, हमारे लिए कन्नड़ भाषा का प्रमुख महत्व है।
उन्होंने जनसभा से कहा कि कोई भी कर्नाटक के लोगों को यह निर्देश नहीं दे सकता है कि उन्हें अपना जीवन कैसे जीना चाहिए और कोई भी राज्य के लोगों को यह नहीं बता सकता कि उनके बच्चे किस भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कहा कि भाषा के लिए अनुमति दी जानी चाहिए
राहुल गांधी ने कहा कि अगर कर्नाटक के लोग कन्नड़ बोलना चाहते हैं कि तमिलनाडु के लोग तमिल बोलना चाहते हैं और केरल के लोग मलयालम बोलना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। गांधी ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा कि देश में पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी सबसे अधिक क्यों है?

उन्होंने आगे मूंगफली की फसल बर्बाद होने और सड़कों पर टमाटर के सड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा से जानना चाहा कि उसने कर्नाटक में किसानों की मदद के लिए क्या किया है? राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर देश में ‘घृणा फैलाने’ का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम भाजपा और आरएसएस को भारत को विभाजित करने और इस देश में नफरत फैलाने की अनुमति नहीं देंगे।
संबंधित खबरें…
- कांग्रेस नेता अमित पाटकर ने BJP पर साधा निशाना, कहा- Bharat Jodo Yatra समाप्त होते ही भाजपा की अंतिम यात्रा हो जाएगी शुरू
- Bharat Jodo Yatra ने पूरा किया 600 KM से अधिक का सफर, जानें राहुल गांधी ने इस पर क्या कहा?
- Bharat Jodo Yatra ने पूरा किया 600 KM से अधिक का सफर, जानें राहुल गांधी ने इस पर क्या कहा?