Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में कुछ दिनों के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर से शुरू हो गई है। दिल्ली के रास्ते पदयात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से लोनी बॉर्डर होते हुए गाजियाबाद में एंट्री करेगी। पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता समेत भारी संख्या में समर्थक हिस्सा लेंगे। यात्रा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और गाजिबाद ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कई रास्तों पर डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। ऐसे में जो लोग इन रास्तों से होकर गुजरने वाले हैं उनके लिए ये एडवाइजरी को पढ़ना जरूरी है।

बता दें कि मंगलवार की सुबह 10 बजे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लालकिले से पास मौजूद हनुमान मंदिर से रवाना होगी और लोहे के पुल, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, फर्नीचर मार्केट आदि से होते हुए है। दोपहर करीब 12 बजे लोनी बॉर्डर पहुंचेगी। इसके बाद यूपी में यात्रा करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के पानीपत पहुंचेगी। यूपी से होते हुए यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी।
Bharat Jodo Yatra: क्या है डायवर्जन प्लान

- दिल्ली, पुस्ता की तरफ आने वाले छोटे वाहन विजय विहार पुलिस चौकी से सभापुर सोनिया विहार होकर बागपत जाएंगे।
- बागपत से दिल्ली की तरफ जाने वाले छोटे वाहन चिरौड़ी बंथला के रास्ते टीलामोड़ होकर निकलेंगे।
- गोलचक्कर दिल्ली से लोनी आने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यहां आने वाले वाहन गोलचक्कर से तुलसी निकेतन, भोपुरा तिराहे होकर जाएंगे।
- बंथला से लोनी तिराहे की तरफ किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं है।
- बागपत की तरफ से दिल्ली और गाजियाबाद की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन लोनी की तरफ से नहीं जाकर ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे।
- बागपत से दिल्ली की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को नौरसपुर गांव तिराहा, मंडोला, ट्रॉनिका सिटी पुलिस चौकी से सिग्नेचर सिटी के रास्ते सोनिया विहार से भेजा जाएगा।
- गाजियाबाद की तरफ होकर बागपत जाने वाले भारी वाहन डायर्वजन के दौरान राजनगर एक्सटेंशन से दुहाई और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे होकर जाएंगे।
Bharat Jodo Yatra: ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद में किसी तरह की दिक्कत न हो इसका खास ख्याल ट्रैफिक पुलिस ने रखा है। मंगलवार की सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक गाजियाबाद पुलिस ने कुछ रूट्स का डायवर्जन किया है। यात्रा को देखते हुए इनके टाइमिंग में बदलाव भी हो सकता है। पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके लिए पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ऐसे में अगर किसी को ट्रैफिक संबंधी दिक्कते होती है तो वह इस नंबर पर कॉल कर सकता है।
संबंधित खबरें: