राहुल गांधी के नेतृत्व में करनाल से शुरू हुई Bharat Jodo Yatra, समर्थकों की दिखी भारी भीड़

0
96
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में करनाल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, कड़कड़ाती ठंड में भी दिखी समर्थकों की भारी भीड़
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में करनाल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, कड़कड़ाती ठंड में भी दिखी समर्थकों की भारी भीड़

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को हरियाणा के करनाल से शुरू हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आज यात्रा का आगाज करनाल के कोहंड गांव से हुआ। इस दौरान पार्टी के तमाम नेता से लेकर हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। इस समय पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

हाड़ कपा देने वाली इस ठंड में भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जोश की कोई कमी नहीं दिखी। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में जबरदस्त स्वागत हुआ है। यहां यात्रा के दौरान कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम किया जिसने पूरा समा बांध दिया।

राहुल गांधी के नेतृत्व में करनाल से शुरू हुई Bharat Jodo Yatra, समर्थकों की दिखी भारी भीड़

गौरतलब है कि राहुल गांधी के संग यात्रा में बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी शामिल हुए। इस कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी की तरह ही विजेंद्र सिंह भी आधी बाजू की टीशर्ट पहने नजर आए।

Bharat Jodo Yatra: UP से हरियाणा में पदयात्रा ने किया प्रवेश

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था। यूपी से होते हुए यात्रा का अगला पढ़ाव हरियाणा है। हरियाणा में यात्रा के प्रवेश के साथ ही यहां राहुल गांधी को जोरो-शोरों से स्वागत किया गया। यात्रा में भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ दिखी।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई। इस यात्रा का लक्ष्य है पूरे भारत में पैदल यात्रा करते हुए लोगों से जुड़ने का। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब उत्तर भारत के हरियाणा तक पहुं चुकी है। कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी। ये पदयात्रा देश के 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों से होकर गुजर रही है।

संबंधित खबरें: