सभी धर्मों के लोग.. लेकिन हिंदू कहां? ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की इस Viral तस्वीर का क्या है सच?

0
86
Bharat Jodo yatra
Bharat Jodo yatra

Bharat Jodo yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 15वां दिन है। यात्रा आज 19 दिसंबर, सोमवार को दौसा के बांदीकुई से शुरू हुई। यात्रा आज एक ही फेज में चलने वाली है। इसके बाद यात्रा पर ब्रेक लगेगा। राजस्थान में यात्रा की खास बात यह है कि आज राजस्थान में बड़ी सभा का आयोजन किया गया है। यह भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी सभा है। वहीं दूसरी तरफ यात्रा के अब तक के सफर की बात करें तो आए दिन सोशल मीडिया पर यात्रा की वीडियो और तस्वीरें चर्चा में बनी रहती हैं।

इन तस्वीरों में चाहे फिर राहुल गांधी का बच्चों के साथ रेस लगाना हो या फिर राहुल का खुद को कोड़े से मारना हो। इतना ही नहीं राहुल लोगों के साथ उत्सवों में भाग लेते हुए भी नजर आए हैं साथ ही उन्हें पारंपरिक लोक नृत्य करते हुए भी देखा गया। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई जिसपर सवाल भी खड़े किए गए। इन दिनों एक ऐसी तस्वीर यात्रा से सामने आई है। जिसपर विवाद उठता नजर आ रहा है।

Bharat Jodo yatra: तस्वीर पर सवाल क्यों?

यात्रा में आए दिन नए- नए चेहरे शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस द्वारा उन तस्वीरों को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया जा रहा है। पिछले दिनों एक यूजर्स द्वारा राहुल गांधी की यात्रा के तस्वीर पर सवाल किया गया था। जिसपर अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी शेयर करके निशाना साधा है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘कैसे नकली, दिखावटी, सतही धर्मनिरपेक्षता ने भारत के सांप्रदायिक ताने-बाने को नष्ट कर दिया।’ इस तस्वीर पर कोई लोगों द्वारा कमेंट किया जा चुका है।

दरअसल इस तस्वीर को पहले कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसपर एक यूजर ने सवाल किया कि इसमें सभी धर्मों के लोग दिख रहे हैं, हिंदू कहां है? लेकिन अब कांग्रेस पार्टी का भी तस्वीर पर जवाब सामने आया है। कांग्रेस ने जवाब देते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से तीन तस्वीरे शेयर की जिसमें पगड़ी पहने सिख, भगवा ड्रेस और माथे पर टीका लगाए हिंदू और मुस्लिम युवक भी नजर आए। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में कांग्रेस ने लिखा- ‘हम भारत के लोग #BharatJodoYatra’

बता दें कि यात्रा को 16 दिसंबर शुक्रवार को यात्रा को 100 दिन पूरे हो गए हैं। यात्रा अब तक 8 राज्यों से गुजर चुकी है जिसमें कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। राज्स्थान के बाद यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली में यात्रा की शुरुआत 24 दिसंबर से होने वाली है। यहां से यात्रा यूपी, हरियाणा और पंजाब के लिए भी रवाना होने वाली है। फिर अंत में यात्रा जम्मू-कश्मीर जाएगी। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here