Bharat Jodo Yatra: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि जब कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होगी, तो भारतीय जनता पार्टी की ‘अंतिम यात्रा’ शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शाखाओं से नफरत का सबक लिया है।” उन्हें भारत की आजादी और गोवा की आजादी में कांग्रेस के योगदान को समझने के लिए भारत का इतिहास पढ़ना चाहिए।” पाटकर की टिप्पणी कर्नाटक के उडुपी में सीएम सावंत के बयान के जवाब में आई है।

अमित पाटकर ने सीएम प्रमोद सावंत पर कसा तंज
सीएम सावंत ने कहा था कि अगर कांग्रेस 1947 में भारत जोड़ो यात्रा करती, तो गोवा को जल्दी आजाद किया जा सकता था। अमित पाटकर ने पूछा है कि आप उस व्यक्ति से क्या उम्मीद कर सकते हैं जो 1973 में पैदा हुआ है और जिसने अपना समय शाखाओं में नफरत, सांप्रदायिक संघर्ष और विभाजनकारी राजनीति का सबक लेते हुए बिताया है?”
पाटकर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को महात्मा गांधी की ‘माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ’, पंडित जवाहर लाल नेहरू की ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ और स्वतंत्रता आंदोलन और गोवा की मुक्ति पर अन्य पुस्तकों को पढ़ने की सलाह देता हूं। इससे उन्हें इतिहास के सच्चे ज्ञान के साथ खुद को प्रबुद्ध करने में मदद मिलेगी और उन्हें शर्मिंदगी से भी बचाया जा सकेगा।

भारत को एकजुट करने के लिए चल रहे हैं राहुल गांधी-अमित पाटकर
GPCC अध्यक्ष ने आगे कहा कि राहुल गांधी “भारत को एकजुट करने” के लिए चल रहे हैं और देश में सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और एकता का संदेश फैला रहे हैं। ऐतिहासिक मार्च में हर दिन लाखों लोग उनके साथ शामिल हो रहे हैं। पाटकर ने कहा कि यह मार्च भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा।
यह भी पढ़ें:
- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कर्नाटक के मल्लेनाहल्ली से शुरू की 30वें दिन की पदयात्रा
- Bharat Jodo Yatra ने पूरा किया 600 KM से अधिक का सफर, जानें राहुल गांधी ने इस पर क्या कहा?
- Bharat Jodo Yatra ने पूरा किया 600 KM से अधिक का सफर, जानें राहुल गांधी ने इस पर क्या कहा?