कर्नाटक चुनाव को लेकर PM Modi ने बेंगलुरु में किया पहला रोड शो, 10 मई को होनी है वोटिंग

भाजपा ने हमेशा जन सेवा को माना राष्ट्र सेवा- पीएम

0
108
PM Modi
PM Modi

PM Modi:कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, 13 मई को इसके नतीजे आएंगे। विधानसभा चुनाव में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इस चुनाव के लिए अपना पहला रोड शो किया। रोड शो में हजारों की संख्या में पीएम मोदी के प्रशंसकों और बीजेपी के समर्थकों की भीड़ देखी गई। पीएम ने उत्तरी बेंगलुरु के सड़क पर देर शाम रोड शो की जिसमें लोग की भीड़ उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए भी दिखी। लोगों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं वहीं, पीएम सभी को अभिवादन करते हुए दिखे। मिली जानकारी के अनुसार, वोटिंग से तीन दिन पहले तक पूरे कर्नाटक में पीएम मोदी की लगभग 19 रैलियां होनी हैं। रोड शो से पहले पीएम ने कर्नाटक में आज दो रैलियों को भी संबोधित किया।

PM Modi
PM Modi

PM Modi:डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी-पीएम मोदी

पीएम ने कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा,”कर्नाटक का यह चुनाव केवल 5 वर्ष के लिए सरकार बनाने मात्र का नहीं है, यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जब कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा।”
उन्होंने आगे कहा,”कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है। जब केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा की सरकार की डबल शक्ति लगेगी तो कर्नाटक को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।”

भाजपा ने हमेशा जन सेवा को माना राष्ट्र सेवा- पीएम
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा,”अस्थिर सरकारों के कालखंड से कर्नाटक का बहुत नुकसान हुआ है। कर्नाटक जैसे समृद्ध महान परंपरा वाले राज्य में अस्थिर सरकार के कारण यहां के युवाओं के सपने चूर-चूर हो गए। कर्नाटक को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा ही एक स्थिर और मजबूत सरकार दे सकती है।”

उन्होंने कर्नाटक के बेलगावी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा,”भाजपा ने हमेशा जन सेवा को राष्ट्र सेवा माना है। जनता को जनार्दन का रूप माना है।आज जब बेलगावी आया हूं तो आपके बीच इसी भाव के साथ आया हूं। 10 मई को आपको कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए वोट करना है। 10 मई को आपको कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी के लिए वोट करना है।”

यह भी पढ़ेंः

ट्विटर ने लॉक किया न्यूज एजेंसी ANI का अकाउंट, जानें क्या है पूरा मामला?

बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की रिहाई को चुनौती, SC पहुंची पूर्व डीएम जी. कृष्णय्या की पत्नी उमा देवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here