Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। राज्य में 10 मई को चुनाव होने हैं जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुईं हैं। चुनाव के लिए बीजेपी ने कल अपना मेनिफेस्टो जारी किया था जिसके बाद आज कांग्रेस ने भी राज्य में अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि उनकी सरकार राज्य में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए कांग्रेस ने तोहफा दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र बेरोजगारो, महिलाओं के लिए कई सारे वादे किए गए हैं।
कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस बार चुनाव में बहुमत हासिल करेगी।
Karnataka Election 2023: बजरंग दल और PFI पर लगेगा प्रतिबंध!
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि उनकी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपए दिए जाएंगे। बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। नियमित KSRTC/BMTC बसों में सभी महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की जाएगी। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि उनकी सरकार आने पर वह बजरंग दल, पीएफआई जैसे संस्थाओं पर नियमानुसार बैन लगाएंगें।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि वह पुलिस वालों को नाईट ड्यूटी के बदले उन्हें हर महीने पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा आंगनवाड़ी वर्कर्स की सैलरी बढाने से लेकर भ्रष्टाचार करने वाले के प्रति कड़ा रुख अपनाएगी। इसके लिए कांग्रेस खास कानून बनाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को 2006 के बाद के सभी कर्मचारियों के लिए लागू की जाएगी।
इसके साथ ही कांग्रेस ने किसान विरोधी कानून को वापस लेने तथा किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का भी वादा किया है। किसानों को ग्रामीण इलाकों में कम से कम 8 घंटे बिजली दी जाएगी। शक्ति योजना के तहत बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। अन्नभाग्य योजना में लोगों को दस किलो चावल देने की गारंटी दी है।
संबंधित खबरें…
“कर्नाटक के विकास में कांग्रेस और JDS सबसे बड़ा रोड़ा”, कोलार की चुनावी रैली में बोले PM Modi
“भाजपा सरकार ने कर्नाटक से लूटे 1.50 लाख करोड़ रुपये”, प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशान