OBC मुद्दे को लेकर पक्ष विपक्ष में मचा घमासान

0
264

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसा चुनाव होने वाला है। साल 2022 में होने वाले 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर जातीय समीकरण साधा जा रहा है। राज्य में OBC मुद्दा भी गरमा गया है। राज्य में सबसे बड़े वोट बैंक को जीतने के लिए भारतीय जानता पार्टी ने बड़ा खेल खेला है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार बिहार के लव कुश मॉडल तर्ज पर OBC सम्मेलन करने जा रही है। सम्मेलन की कमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केशव प्रसाद मौर्य को सौंपी गई हैै। बता दें कि, प्रदेश में इस समय कुल 79 जातियां ओबीसी की सूची में शामिल हैं। इनकी आबादी प्रदेश की कुल जनसंख्या का 54 प्रतिशत मानी जाती है। योगी सरकार 39 जातियों को ओबीसी में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here