Shree Krishna Janmashtam 2021: जानें निधिवन का पूरा रहस्य, वहां रात में क्यों नहीं जाते हैं लोग

0
619

ब्रजभूमि में कई ऐसी जगह हैं, जो लोगों के बीच सदियों से आस्था का केंद्र रही हैं। ​इनमें से कई जगहें चमत्कारों से भरी हैं। ऐसी ही एक जगह है वृंदावन का निधिवन, जिसके बारे में मान्यता हैं कि यहां हर रात भगवान श्री कृष्ण, गोपियों संग रासलीला करते हैं।

इस रासलीला को आज तक कोई देख नहीं पाया है। जिन लोगों ने भी यह रासलीला देखनी चाही, वो या तो पागल हो गए या फिर उनकी मौत हो गई। यही कारण है की सुबह खुलने वाले निधिवन को शाम की आरती के बाद बंद कर दिया जाता है। इसके बाद यहां कोई नहीं रहता। दिन में निधिवन में कोलाहट करने वाले पशु-पक्षी भी संध्या होते ही निधि वन को छोड़कर चले जाते हैं। निधिवन में एक महल है, ‘रंग महल’.. इसकी छत के नीचे ही श्रीकृष्ण एवं गोपियों के लिए शाम को भोग रखा जाता है, जो सुबह होने पर दिखाई नहीं देता। ऐसे में कहा जाता है कि कान्हा निशानियां भी छोड़ जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here