भारतीय मूल की आठ वर्षीय छात्रा सोहिनी को ब्रिटेन के मैथमेटिक्स हाल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया है। ब्रिटेन की इस भारतीय छात्रा ने विदेश में भारत का नाम रोशन कर दिया है। बता दे हाल ऑफ फेम, प्राथमिक विद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली गणित की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा है।

छात्रा सोहिनी रॉय चौधरी ने ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों के छात्रों के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। गणित की मुश्किल पहेलियों को तेजी से हल करने के बाद उसे शीर्ष सौ वर्ल्ड हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

इस बारे में जब स्कूल टीचर से बात की गई तो उन्होंने बताया, सोहिनी एक होशियार छात्रा है और उसने गणित की कई उच्च-स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी समझदारी को प्रदर्शित किया है। बता दे, सोहिनी का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने इस साल बर्मिंघम में नेल्सन प्राइमरी स्कूल की छात्रा के रूप में प्रतियोगिता में भाग लिया था।

इस बारे में पिता माणिक रॉय चौधरी ने कहा, ‘ऑनलाइन लर्निंग में गणित के सवालों को हल करने में वह खुद को उत्साहित महसूस करती है।’ बता दे, माणिक पेशे से एमबीए हैं। उन्होंने बताया, ‘सोहिनी के परबाबा डीएन रॉय स्कॉटलैंड के योग्य लोकोमोटिव इंजीनियर थे। माणिक ने बताया, कि गणित में सोहिनी को रुचि विरासत में मिली है।’ पिता ने बताया, सोहिनी की रुचि गणित में काफी है, लेकिन फिर भी वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here