Seema Haider: प्यार में अक्सर लोग सारी बंदिशे भूल बैठते हैं लेकिन पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से बॉर्डर पार करके भारत आई सीमा हैदर ने तो देशभर में खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। अब सीमा हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने जमानत दे दी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी साझा की है।
बता दें, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत में अवैध रूप से रहने को लेकर उसे और उसके प्रेमी सचिन मीणा, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 30 साल की सीमा और 25 साल के सचिन मीणा को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, सीमा पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Seema Haider: इस शर्त पर सीमा और सचिन को मिली जमानत
जानकारी के मुताबिक, दोनों के वकील ने कोर्ट में कहा कि सीमा और सचिन काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में विवाह कर चुके हैं। सीमा अब पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। वकील की दलील और बहस सुनने के बाद जेवर सिविल कोर्ट जूनियर डिविजन न्यायाधीश नाजिम अकबर ने पहले सचिन के पिता नेत्रपाल और शुक्रवार को सचिन और सीमा हैदर को पता न बदलने और देश न छोड़ने की शर्त पर जमानत दे दी।
ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए आए संपर्क में
पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों साल 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। सीमा ने प्रेमी सचिन के साथ जीवन बिताने के लिए अपना वतन छोड़कर ग्रेटर नोएडा आने का फैसला लिया। वो अपने चारों बच्चों के साथ पहले दुबई गई और नेपाल होते हुए उसे भारत में दाखिल हुई। इसके बाद वो ग्रेटर नोएडा आकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।
यह भी पढ़ें: