बीच शादी में टल्ली होकर डीजे पर जमकर नाची सास, उड़ाए सिगरेट के छल्ले; शादी तोड़कर दूल्हा वापस ले गया बारात

Viral Video: दूल्हे का माथा ठनक गया और उसने न आव देखा न ताव, फौरन शादी तोड़कर बारात वापस ले गया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

0
171
Viral Video Shamli
Viral Video Shamli

Viral Video: शादी-ब्याह के बीच विवादों की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। कभी दुल्हन ही दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर देती है तो कभी आखिरी वक्त पर दूल्हा ही दुल्हन की किसी बात को लेकर अपना मन बदल लेता है या कभी मामला दहेज से जुड़ा होता है। लेकिन अब एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया जा रहा है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हो रही शादी में कुछ ऐसा हुआ जिससे हर कोई सकते में पड़ गया। यहां, सासू मां डीजे पर शराब के नशे में जमकर नाचीं और सिगरेट के छल्ले उड़ाए। इतना ही नहीं, बताया ये भी गया है कि दुल्हन भी लोगों को फ्लाइंग किस देती नजर आई। ये सबकुछ देख, दूल्हे का माथा ठनक गया और उसने न आव देखा न ताव, फौरन शादी तोड़कर बारात वापस ले गया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

FotoJet 2023 07 03T142446.548

Viral Video: सास ने ऐसा क्या किया कि शादी ही तोड़ बैठा दूल्हा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूल्हे राहुल ने बताया कि घोड़ा चढ़ाई की रस्म के बीच उसकी सास नशे में धुत थीं। जब वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था तो वह डीजे फ्लोर पर डांस करने में मस्त थीं। इस दौरान उन्होंने जमकर सिगरेट के कश लिए। ये सब देखना दूल्हा पक्ष के लोगों को बहुत अजीब लगा। सास की ये हरकतें देखकर उसने शादी से इनकार कर दिया। हालांकि दूल्हे को दूल्हन पक्ष के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी करने को राजी नहीं हुआ।

वहीं, रजपुरा थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया है कि, “दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी तोड़ी है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में शिकायत नहीं की गई है। एक वीडियो देखने को मिला है, जिसमें महिला डीजे पर डांस कर रही है। दूल्हा पक्ष ने महिला के नशे में धुत होकर डांस करने को लेकर शादी तोड़ी है, ऐसी जनकारी मिली है। महिला दूल्हे की सास थी।”

दुल्हन ने लोगों को किया फ्लाइंग किस

दूल्हे ने सिर्फ सास की ही नहीं बल्कि दुल्हन की हरकत से भी नाराज होने के चलते शादी को तोड़ा है। उसके मुताबिक, दुल्हन ने भी शादी के दौरान लोगों से हाथ मिलाकर उनको फ्लाइंग किस किया। ये देख कर भी दूल्हे को गुस्सा आया जिसके बाद उसने शादी से ही इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here