Mumbai News: कहते हैं जब दो लोगों को एक दूसरे प्यार होता है तो दो लोग ही नहीं जुड़ते हैं बल्कि दो परिवार भी जुड़ते हैं और घर में खुशियां आती हैं लेकिन उस प्यार के बारे में क्या कहें जो एक तरफा होता है। एक तरफा प्यार तो हमेशा ही खतरानक होता है। ऐसा प्यार खुद की जान लेने पर मजबूर करता है या फिर किसी का कत्ल करने पर मजबूर करता है। एक तरफा प्यार अपराध की दुनिया में धकेल देता है।
लड़की ने शादी से किया था इंकार
इसी तरह की खबर मुंबई के तलोजा इलाके से सामने आ रही है। यहां पर एकतरफा प्रेमी को लड़की ने जब शादी के लिए मना कर दिया तो उसने लड़की के भाई को किडनैप कर लिया।
आरोपी तलोजा एमआईडीसी में काम करता था उसे घर के पास रहने वाली लड़की से प्यार हो गया था लेकिन उस लड़की को आरोपी से कोई लगाव नहीं था। आरोपी के बार बार मनाने पर जब लड़की नहीं मानी तो वह शादी का प्रस्ताव लेकर सीधे उसके घर पहुंच गया।
आरोपी के शादी के प्रस्ताव को लड़की की मां ने और लड़की ने भी ठुकरा दिया। उसी वक्त आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया तो वह लड़की के छोटे भाई को किडनैप कर लेगा।
बच्चे को किडनैप कर मारना चाहता था
उसके बाद भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उसने बच्चे को किडनैप कर लिया और उसे भिवंडी ले गया । जिसके बाद बच्चे की बहन और माँ ने तलोजा पुलिस स्टेशन में आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की और उसकी माँ के बयान के आधार पर आरोपी की खोज करनी शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पीछा कर भिवंडी से गिरफ्तार कर लिया ।
बच्चे की उम्र 4 साल बताई जा रही है। यहां पर पुलिस की काफी तारीफ हो रही है कि, बड़ी ही चालाकी से भिवंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 5 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को मारने के उद्देश्य से ही किडनैप किया था। आरोपी का कहना है कि, वह ठुकराए जाने का बदला लेना चाहता था।
यह भी पढ़ें:
NCRB Data 2020: 28 फीसदी अपराध में हुई वृद्धि, रोजाना 77 रेप, दलितों पर बढ़ा अत्याचार