बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मैंडम फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। राजनीति से लेकर समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर कंगना प्रखर होकर बात करती हैं। अपने विवादित बयान के कारण उन्हें ट्विटर से ब्लॉक होना पड़ा मतलब ट्वटिर ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। अपनी बात को रखने के लिए कंगना इंस्टाग्राम और कू ऐप का सहारा ले रही हैं।
कंगना एक बार फिर चर्चा में हैं उन्होंने इंडिया और भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि इंडिया शब्द को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि यह अंग्रेजी शासन की याद दिलाता है। कंगना अपनी लंबी चौड़ी पोस्ट में लिखती हैं। हमे भारत को याद रखना चाहिए।
वो लिखती हैं, ‘इंडिया तभी ऊपर उठ सकता है जबकि वह अपने प्राचीन आध्यात्म और ज्ञान पर आधारित रहे, यह हमारी महान सभ्यता की आत्मा हैं। दुनिया हमारी ओर देखेगी और दुनिया के लीडर बनकर उभरेंगे।’ कंगना ने वेदों, गीता और योग पर टिके रहते हुए इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की भी मांग की और कहा कि इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक है।

अपनी अगली पोस्ट में कंगना ने लिखा, ‘अंग्रेजों ने हमें गुलामी वाला नाम इंडिया दिया जिसका मतलब है सिंधु नदी का पूरब। क्या आप एक बच्चे को छोटी नाक, दूसरा या सी सेक्शन बुलाएंगे। ये कैसा नाम है? मैं आपको भारत का मतलब बताती हूं। यह तीन संस्कृत शब्दों भा (भाव), र (राग) और त (ताल) से बना है। हां, गुलाम बनने से पहले हम यह थे। सांस्कृतिक और कलात्मक रूप से सबसे विकसित सभ्यता। हर नाम में एक स्पंदन है और अंग्रेज जानते थे इसलिए उन्होंने जगहों नहीं बल्कि लोगों और धरोहरों को भी नए नाम दे दिए। हमें अपना खोया हुआ गौरव पाना चाहिए। चलिए, भारत नाम से इसकी शुरूआत करते हैं।’
कंगना के इस स्टोरी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि कंगना सही कह रही हैं। अब हमें भारत को याद रखना चाहिए इंडिया को भूला देना चाहिए।