दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत, जानें क्या हैं बड़ी मांगें?

कई सड़कों को किया गया बंद

0
87
Kisan Mahapanchayat
Kisan Mahapanchayat

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान आज यानी सोमवार को किसान महापंचायत का गवाह बनने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश के कई राज्यों के किसान रामलीला मैदान में अपने तमाम मांगों को लेकर जुटे हैं। संभावना जताई जा रही है कि 20 हजार से अधिक किसान इस महापंचायत में पहुंचने वाले हैं।
सोमवार सुबह से ही रामलीला मैदान में किसानों का पहुंचना शुरू हो गया था।

किसान महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम की है। रामलीला मैदान के आसपास कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है। यहां राकेश टिकैत समेत कई बड़े किसान नेताओं की भी पहुंचने की खबर है। आइए जानते हैं कि किसानों की सरकार से क्या कुछ बड़ी मांगें हैं?

Kisan Mahapanchayat
Kisan Mahapanchayat

Kisan Mahapanchayat में किसानों की बड़ी मांगें

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों का ‘किसान महापंचायत’ का आज आयोजन किया गया है। इसमें देश के कई राज्यों से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस महापंचायत में किसानों के कुछ खास और बड़ी मांगें हैं, जिन्हें वे केंद्र की मोदी सरकार से पूरा कराना चाहते हैं। आइए एक नजर डालते हैं किसानों की बड़ी मांगों पर-

  • किसानों की बड़ी मांगें-
  • कृषि उपज पर ना लगाया जाए जीएसटी
  • सभी फसलों का तय हो एमएसपी
  • सभी पुराने वादे हों पूरे
  • ट्रैक्टरों पर ना लागू हो स्क्रैप रुल
  • किसान सम्मान निधि की बढ़ाई जाए राशि
  • अजय मिश्र को मंत्री पद से हटाने की मांग

कई सड़कों को किया गया बंद
सोमवार को किसान महापंचायत को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को कोई नुकसान न हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तुकड़ियों की तैनाती की गई है। वहीं, रामलीला मैदान के आसपास समेत कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। इनमें दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, अजमेरी गेट, जेएलएन मार्ग समेत कई महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं। लोगों को थोड़ी बहुत यातायात में परेशानी भी हो सकती हैं। हालांकि, इन जगहों के आसपास अपने जरूरी कार्यों को करने के लिए लोग मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः

Japanese PM in Delhi: दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा, राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

Amritpal Singh|Live Updates: पंजाब में सुरक्षा के मद्देनजर इंटरनेट सेवा 21 मार्च तक बाधित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here