साल 2020 खत्म होने वाला है ऐसे में APN NEWS इस साल की सबसे चर्चित अभिनेत्री, ट्वीट, या फैशन की बात कर रहा है। आज हम को यहां बताने वाले हैं, किन 5 अभिनेत्री का लुक सबसे अधिक सुर्खियों में रहा।
कंगना रनौत- मिस रनौत कभी भी किसी भी काम में पीछे नहीं रहती हैं। चाहे हिट फिल्मों की बात हो या लुक की कंगना हमेशा फिट रहती हैं। इस लहंगे को बांधनी लहंगा कहते हैं। ये गुजराती है। इस पर पूरी तरह Dying वर्क किया गया है। इसे बनाने में 14 महीने का समय लगा है। अनुराधा वकील ने इसे डिजाइन किया है। और सब्यसाची ने जूलरी डिजाइन किया है।

काजल अग्रवाल- मालदीव में हनीमून मना रहीं काजल ने अपने स्टनिंग पोज शेयर किया था। जिसमें वो चेरी रेड कलर की बैकलेस पहने खड़ी हैं। जिसमें उनकी टोंड फिगर साफ नजर आ रही है। वहीं शिफॉन की इस ड्रेस में काजल बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शियर फैब्रिक से बनी फ्लोरलेंथ ड्रेस काफी हल्की-फुल्की है। वहीं इसमें सामने की ओर से थाई हाई स्लिट भी बनी हुई है।

सारा अली खान-एक्ट्रेस ने एक स्मार्ट लाल रंग के कोट पैंट पहना हुआ है। उनके कपड़े लंदन के डिजाइनर डेनिएला करनट्स द्वारा निर्मित है। सारा ने अपने ऑउटफिट से मैच होते हुए लाल रंग की हील्स पहनी है. उनकी ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने एक गोल्ड अंगूठी पहनी है। अटायर कि कीमत देखें तो उनका जैकेट 83,655 रूपए का है और उनका ट्राउजर 48,716 रूपए का है। अगर पूरा देखा जाए तो उनका ऑउटफिट कि कीमत करीब 1,32,371 रुपये का है।

दीपिका पादुकोण- एक्ट्रेस ने बीज रंग के स्कर्ट के साथ नीले रंग की लाइनिंग वाली शर्ट पहन रखी है। साथ ही उसके ऊपर नीले और सफेद रंग के चेक वाले लांग कोट पहन रखे हैं। दीपिका के इस लुक से ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा मोजे ने जो कि दीपिका ने प्वॉइंट वाले शूज के साथ पहने हुए थे। इन मोजों पर काले और लाल रंग का बॉर्डर भी बना हुआ था। छपाक की एक्ट्रेस का ये लुक इटली के फैशन ब्रांड Prada का है। जिसमें से कोट की कीमत करीब 2 लाख 17 हजार रुपये है।

अनन्या पांडे- नीले रंग की स्लिप ड्रेस में पोज देते नजर आ रही हैं। स्पैगेटी स्ट्राईप और डीप बैक डिजाइन के साथ इसका थाई हाई स्लिट कमाल है। वहीं इस सैटिन फैब्रिक की ड्रेस में ये लूज हेमलाइन और हाई स्लिट एक्स्ट्रा ग्लैम ऐड कर रहा है।
