Budget 2023: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 3 फरवरी को भाजपा सांसदों के साथ एक बैठक करेंगी। इस दौरान वे बुधवार को पेश किए गए बजट के बारे में विस्तृत जानकारी देंगी। बैठक में सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार ये मीटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी।
Budget 2023: 1 फरवरी को पेश हुआ था बजट
इससे पहले 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। बजट में उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने सैलरिड क्लास को राहत दी है। बुधवार को संसद में आम बजट पेश करने के दौरान सभी की निगाहें इनकम टैक्स स्लैब पर टिकीं थीं। वित्त मंत्री ने खासतौर से नौकरीपेशा वर्ग को साधते हुए घोषणा की। नई व्यवस्था के तहत अब 7 लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर टैक्स नहीं देना होगा। अभी यह सीमा 5 लाख रुपए थी।गौरतलब है कि साल 2014 के बाद इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है।टैक्स एग्जेम्पशन की लिमिट बढ़ा दी गई है। टैक्स स्लैब 2. 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया है। वहीं आयकर छूट की सीमा को अब 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है।
इसके अलावा महिलाओं के लिए वित्त मंत्री ने महिला बचत सम्मान योजना लॉन्च करने का भी ऐलान किया है। इसके तहत 7.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा। इस योजना के तहत महिलाएं दो साल दो लाख रुपये का निवेश कर सकेंगी। इस जमा पर टैक्स में छूट मिलेगी और 7.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) के लिए 15 लाख तक की लिमिट को बढ़ाकर 30 लाख करने का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें:
Union Budget 2023: जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता क्या हुआ महंगा
Union Budget 2023: आम आदमी को बड़ी राहत, 7 लाख रुपये की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स