ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्‍या, सुरक्षा में तैनात ASI ने मारी गोली, मामले की जांच में जुटी CID

Naba Das इस मामले में ओडिशा सरकार ने कहा कि नबा किशोर दास को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। 29-31 जनवरी तक तीन दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

0
172
Naba Das
Naba Das

Naba Das: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास पर उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई ने गोली चला दी।आनन-फानन में उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार स्वास्थ्य मंत्री नबा दास एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ब्रज राजनगर के गांधी चौक में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने उन पर गोली से हमला कर दिया।

मामले की पूरी जांच अब सीआईडी के पास है। हर पहलु को ध्‍यान में रखते हुए इस मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ नबा किशोर दास के समर्थक इस पूरे मामले को सुरक्षा में चूक बताते हुए साजिश करार दे रहे हैं।शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी एएसआई गोपाल कृष्‍ण दास बीते 8 सालों से एक बीमारी से ग्रसित था। जिसे बाइपोलर डिसऑर्डर कहते हैं।

Naba Das shot dead
Naba Das Shot Dead.

शुरुआती जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास के गाड़ी से उतरते ही पुलिसकर्मी ने गोली मार दी। गोली क्यों मारी गई है? इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था। क्योंकि उनके गाड़ी से बाहर आते ही गोली मारी गई है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नाबा दास पर 4 से 5 राउंड गोली चलाई।

Naba Das: कार्यक्रम में शामिल होने राजनगर पहुंचे थे नबा किशोर दास

Naba Das 2 min
Naba Das Shot Dead.

Naba Das: जानकारी के अनुसार ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास रविवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रज राजनगर इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। प्रोटोकॉल के तहत उनकी सुरक्षा में गांधी चौक पुलिस चौकी में तैनात एएसआई गोपाल कृष्‍ण की ड्यूटी थी। जैसे ही नबा दास कार्यक्रम स्‍थल पर गाड़ी से उतर रहे थे। अचानक एएसआई गोपाल ने सीने से सटाकर रिवॉल्‍वर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्‍हें खून से लथपथ हालत में अस्‍पताल ले जाया गया। वहीं स्‍थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आनन-फानन में नबा किशोर दास को एयरलिफ्ट कर झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर एम्स लेकर गए।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उन्‍हें एक गोली लगी थी। जिससे उनका फेफड़ा और दिल जख्‍मी हो गया था।

Naba Das: सीआईडी क्राइम ब्रांच का गठन

इस पूरे मामले की जांच का जिम्‍मा सीआईडी क्राइम ब्राच कर रही है।टीम में 7 सदस्‍यों के अलावा साइबर एक्‍सपर्ट, बैलिस्टिक एक्‍सपर्ट आदि शामिल हैं। टीम का नेतृत्‍व डीएसपी रमेश डोरा ओपीएस कर रहे हैं।
इस मामले में ओडिशा सरकार ने कहा कि नबा किशोर दास को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। 29-31 जनवरी तक तीन दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। दूसरी तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी मौत पर दुख जताया।परिवार के सदस्यों के प्रति सांत्‍वना प्रकट की।प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी नबा किशोर दास के निधन पर दुख प्रकट किया।

संबंधित खबरें