Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा 23 जनवरी को जम्मू पहुंची। आज शुक्रवार को यात्रा जम्मू और कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई है। यात्रा को रामबन से होते हुए अनंतनाग तक जाना है। लेकिन बताया जा रहा है कि यात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में उन्हें सुरक्षा नहीं मिल रही है। इसलिए जब तक यात्रा में हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा को आगे बढ़ाने का खतरा नहीं उठाया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसके पहले भी यात्रा में सुरक्षा में चूक देखा गई है, इसलिए अगर राहुल गांधी आगे भी जाना चाहेंगे तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे। आज यात्रा की शुरूआत सुबह 9 बजे से हुई। यात्रा में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए।
Congress Bharat Jodo Yatra: पहले भी हुई है सुरक्षा में चूक
बता दें कि इसके पहला भी भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक देखी गई थी। यात्रा जब पंजाब में थी तब होशियारपुर के दसूहा में अचानक एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़ता हुआ राहुल गांधी के करीब आ पहुंचा। राहुल गांधी को गले लग गया। उस शख्स के राहुल गांधी के करीब आते ही यात्रा में तैनात सुरक्षाकर्मी और नेता एक्टिव हो गए।उन्हें तुरंत मौके से हटाया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा में एक व्यक्ति राहुल गांधी के इतनी पास कैसे पहुंच सकता है?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर है। 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का 30 जनवरी को समापन है। 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य रैली के साथ श्रीनगर में समापन होगा। यात्रा गुरुवार को पंजाब से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई थी और सोमवार को जम्मू शहर पहुंची।
संबंधित खबरें: