मोटापा सेहत के लिए और अच्छी पर्सनालिटी के लिए कतई अच्छा नहीं होता है। मोटा इंसान बीमारियों का जल्दी शिकार होता है। अमेरिका में चिकित्सकों ने मोटापे को लेकर एक शोध किया है। इसमें पता चला है कि अधिक मोटे व्यक्ति पर कोरोना की दवाईयों का असर भी समय पर नहीं हो रहा है।
इंसान और जानवरों की कोशिकाओं पर प्रयोगों से पता लगा है कि अधिक चर्बी किस तरह शरीर के इम्यून सिस्टम को अस्त-व्यस्त कर सकती है। इम्यून सिस्टम खराब होने के नाते मोटा इंसान को बीमारी अपनी चपेट में जल्दी लेती है।
मोटापा और कोरोना के बीच गहर रिश्ता है। इसमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का संबंध अधिक वजन से है। इन बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों के लिए कोविड-19 से लड़ना मुश्किल है।
जानकार कहते हैं, शरीर में चर्बी की अधिक मात्रा फेफड़ों के निचले हिस्सों को दबा सकती है। इससे सांस लेने में मुश्किल होती है।
मोटे व्यक्ति के रक्त में गांठे जल्दी बनती है। शरीर की धमनियों में रक्त प्रवाह रुकता है और कोशिकाओं,ऊतकों को ऑक्सीजन कम मिलती है। अमेरिका में अश्वेत और लेटिन अमेरिकी देशों से आए लोगों में मोटापे का अनुपात बहुत अधिक है। अन्य लोगों की तुलना में इनके वायरस से प्रभावित होने का जोखिम अधिक है।
नार्थ केरोलिना यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. बेक बताती हैं, 30 साल के अधिक वजन वाले कुछ लोगों में पाई गई इम्यून कोशिकाएं 80 वर्षीय लोगों जैसी थी। इस समस्या से कोरोना वायरस की वैक्सीन के प्रभाव में अंतर पड़ सकता है। मोटे लोगों को वैक्सीन की अलग तरह की डोज देना पड़ेगी। कुछ वैक्सीन निर्माता संभवत: इस पहलू पर काम न करें।
कोविड-19 और मोटापे के बीच संबंध चिंताजनक है। पिछले माह प्रकाशित एक रिसर्च में बताया गया है कि कोरोना वायरस से प्रभावित मोटे लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दोगुना और मरने की आशंका 50 प्रतिशत अधिक होती है।
एक अन्य स्टडी के अनुसार अमेरिका में भर्ती 17 हजार कोरोना मरीजों के बीच 77 प्रतिशत से अधिक मोटे या ज्यादा वजन के लोग थे। 2009 में एच1एन1 फ्लू के समय पता लगा कि मोटे लोगों के अस्पताल में दाखिल होने और मरने की अधिक आशंका रही। अधिक वजन वाले लोगों पर फ्लू की वैक्सीन ज्यादा असरकारक नहीं पाई गई थी।
मोटापे से खतरा

- सांस फूलना
- हाई बीपी
- हार्ट अटैक
- शुगर की बीमारी
- शरीरी में सूजन
कैसें करे मोटापे को कम

- लिफ्ट का प्रयोग बंद करे, सीढ़ियों पर चलना शुरू करे
- सुबह उठकर दौड़ने जाए, या मार्निंग वॉक पर जाए
- अधिक से अधिक पानी पीए, पानी में नींबू का इस्तेमाल करे
- मीठा खाना कम करे
ऐसे में स्वस्थ रहना बेहद जरुरी है। नियमित व्यायाम, उचित खान-पान और पर्याप्त नींद ले कर इंसान स्वस्थ रह सकता है।