Eyelashes Tips: इन आसान टिप्स से अपनी पलकों को बनाएं घना, बढ़ेगी आंखों की खूबसूरती

0
229
Eyelashes Tips: इन आसान टिप्स से अपनी पलकों को बनाएं घना, बढ़ेगी आंखों की खूबसूरती
Eyelashes Tips: इन आसान टिप्स से अपनी पलकों को बनाएं घना, बढ़ेगी आंखों की खूबसूरती

Eyelashes Tips: आंखों की खूबसूरती आपके चेहरे के निखार को और बढ़ा देती है। महिलाएं अक्सर अपनी पलकों को बड़ा और घना करने के लिए महंगे-महंगे ब्रांड का मस्कारा लगाती हैं लेकिन वो भी कुछ समय बाद मिट जाते हैं। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी पलकों को हमेशा के लिए घना और खूबसूरत बना सकते हैं।

long eyelash closeup 1296x728 header

Eyelashes Tips: इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं

नारियल का तेल

पलकों को घना करने के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद तरीका है। पलकों पर रूई से नारियल तेल लगाएं और इसे रात भर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह पलकों को अच्छी तरह से धो लें।

Eyelashes Tips: ग्रीन टी का इस्तेमाल है बेहतरीन उपाय

पलकों को घना करने के लिए ग्रीन टी की पत्तियां काफी मददगार होती हैं। ग्रीन टी की पत्तियों को पानी में डाल कर उबालें और फिर इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इस पानी से पलकों को धोएं। रातभर पलकों को ऐसे ही छोड़ दें। अब सुबह उठकर साफ पानी से आंखों को धो लें।

eyelashes how to make them look thick long

Eyelashes Tips: कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें

पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए कैस्टर ऑयल भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए 2-3 चम्मच कैस्टर ऑयल लें और इसमें 1 बूंद टी-ट्री ऑयल मिक्स कर लें। अब मश्कारा ब्रश का इस्तेमाल कर के इसे पलकों पर लगाएं। अब रातभर छोड़ दें और सुबह आंखों को धो लें।

Eyelashes Tips: नींबू के छिलके का तेल

पलकों को घना करने के लिए नींबू का छिलका भी काफी फायदेमंद होता है। नींबू के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को किसी भी तेल में डालकर दो-तीन दिनों के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को रोजाना रात में अपनी पलकों पर लगाएं इससे कुछ दिनों में आपको पलकों में फर्क नजर आने लगेगा।

Eyelashes Tips: शिया बटर होता है फायदेमंद

पलकों पर शिया बटर लगाना काफी लाभकारी होता है। पहले शिया बटर को पिघला लें और फिर इसे रूई या ब्रश की मदद से पलकों पर लगाएं। इसके बाद सुबह इसे धो दें।

beautiful woman with long eyelashes in a beauty salon eyelash skin picture id1180649862?k=20&m=1180649862&s=612x612&w=0&h=8x5dw4 zAt5L3rU51nTlM8KTcM5f9RLlskuY9 sl9go=

Eyelashes Tips: बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन

रोजाना अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ को शामिल करें जिसमें बायोटिन हो। सही मात्रा में बायोटिन का सेवन करने से बालों का झड़ना, भौहों का हल्का होना बंद हो जाता है। इससे वो घने भी होने लगते हैं।

Eyelashes Tips: पैट्रोलियम जैली

रात में सोने से पहले सावधानीपूर्वक पैट्रोलियम जैली को पलकों पर अप्लाई करें। ध्यान रहें यह आंखों में न जाने पाए, इससे आपको अपनी पलकों में फर्क नजर आने लगेगा।

संबंधित खबरें:

रोजाना खाली पेट पिएं Aloe Vera Juice, शरीर को मिलेंगे कई हैरान करने वाले फायदे…

Green Tea Side Effects: क्या ग्रीन टी सच में है सेहत के लिए फायदेमंद? सही वक्त पर नहीं पिया तो कर सकती है तगड़ा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here