Ambani-Radhika Merchant Engagement: अंबानी परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। दरअसल बीते दिनों मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई थी। अनंत की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ हुई है। सगाई का सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड था। इस दौरान कई बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत कीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Ambani-Radhika Merchant engagement: इन सितारों ने लुटी महफिल
सलमान खान सगाई में भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ पहुंचे। सलमान खान ने ब्लू ट्रेडिशनल कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। वहीं अलीजेह लहंगे में नजर आईं।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी पार्टी का हिस्सा रहें। अक्षय पार्टी में सिंपल पर्पल कुर्ते और ब्लैक पायजामा पहने नजर आए।
जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ नजर आईं। जान्हवी ने पेस्टल ग्रीन लहंगा पहना था वहीं खुशी कपूर व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं।
कैटरीना कैफ व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर के साथ कम्पलिट किया।
गौरी खान बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचीं। इस दौरान गौरी ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, वहीं आर्यन ब्लैक वेलवेट सूट में नजर आए।
सारा अली खान पार्टी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सारा ने व्हाइट कलर का वर्क किया हुआ ड्रेस पहना था। सारा ने इस आउटफिट के साथ गोल्डन ईयररिंग्स कैरी किए थे।
अन्नया पांडे व्हाइट कलर के लहंगे में पुहंचीं। अन्नया ने अपने लुक को सिंपल रखा था।
करण जौहर पार्टी में फिटेड पायजामी के साथ वेलवेट लॉन्ग कोट पहने थे। इस दौरान उनका लुक ट्रेडिशनल दिख रहा था।
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी संग पार्टी में पहुंचे।
वरुण धवन अपनी वाइफ नताश के साथ पार्टी का हिस्सा बनें।
यह भी पढ़ें:
Shilpa Shetty ने ‘प्यार करके’ गाने पर किया डांस, एक्ट्रेस के मूव्स देख फैंस के उड़े होश