Jharkhand में दो बहनों का खूनी खेल! प्रेमी की हत्या कर काटा गला, नदी के किनारे गाड़ दिया सिर, 3 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा..

0
167
Maharashtra News: Live-In Partner Murder
Maharashtra News: Live-In Partner Murder

Jharkhand Crime: झारखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बहनों ने मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को धड़ से अलग कर छंदा नदी के किनारे गाड़ दिया था। दरअसल दोनों बहनों द्वारा 31 अक्टूबर 2022 को हत्या को अंजाम दिया गया था। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी ने अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Jharkhand Crime
Jharkhand Crime

Jharkhand Crime: हत्या में 2 नहीं बल्कि 4 लोग शामिल

गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रविंद्र महतो की पत्नी पूनम देवी ने उसके लापता होने की शिकायत गुमला थाने में दर्ज करवाई थी। जब मामले की छानबीन की गई तो सामने आया है कि हत्या में 2 नहीं बल्कि 4 लोग शामिल है। चारों ने मिलकर रविंद्र महतो की हत्या की फिर उसे गाड़ दिया। हत्या में कौशल्या देवी औऱ उसका प्रेमी साहु, कौशल्या की बहन संजु देवी और उसका प्रेमी अजय महतो शामिल है।

पुलिस ने बताया ती पूछताछ में सामने आया है कि मृतक रविंद्र महतो का विधवा कौशल्या देवी के साथ अवैध संबंध था। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए। कौशल्या का संबंध फिर नए प्रेमी साहु के साथ शुरू हुआ। लेकिन कौशल्या को पता चला कि रविंद्र महतो उसकी बहन संजु देवी के घर उससे मिलने जाता है। वह अब उसकी बहन के साथ संबंध बनाना चाह रहा था। वह उसकी बहन के साथ जबरन अवैध संबंध बनाना चाह रहा था।

इसी बीच रविंद्र 31 अक्टूबर को संजु से मिलने उसके घर गया था। जानकारी मिलने पर कौशल्या अपने प्रेमी के साथ और बहन संजु के प्रेमी के साथ घर पहुंची। फिर चारों मिलकर उसे छंदा नदी ले गए। वहीं उसकी हत्या करके नदी के पास गाड़ दिया। हत्या में पुलिस ने संजु देवी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन कौशल्या देवी और उसका प्रेमी साहू अभी भी फरार है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here