Benedict XVI Passes Away: पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को निधन हो गया। वेटिकल सिटी में पोप बेनेडिक्ट ने अंतिम सांस ली। बेनेडिक्ट 95 साल के थे और वह बीमार थे। वेटिकन चर्च की ओर से बयान जारी ये सूचना दी गई कि हमें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का आज सुबह 9:34 बजे वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक, बेनेडिक्ट 16वें लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं समस्याएं थी। बता दें कि बेनेडिक्ट 16वें का जन्म जर्मनी में हुआ था। उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर थी। बेनेडिक्ट को 2005 में वेटिकन सिटी के पोप के रूप में चुना गया था। उस समय उनकी उम्र 78 साल की थी। वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। उन्होंने 2013 में ये पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे।
यह भी पढ़ें: