World Oldest Tree: दुनिया में आपने कई ऐसी चीजें सुनी होंगी जो काफी पुरानी होगी। लेकिन क्या आपने कभी दुनिया के सबसे पुराने पेड़ के बारे में सुना है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दक्षिणी अमेरिकी देश चिली में एक ऐसा प्राचीन पेड़ मौजूद है जो दुनिया का सबसे पुराना है। यह पेड़ चिली के ‘एलर्स कोस्टेरो नेशनल पार्क’ (Alerce Costero National Park) नामक एक राष्ट्रीय पार्क में है। वैज्ञानिकों ने इस प्राचिन पेड़ को एक दिलचस्प नाम दिया है। वैज्ञानिक इस पेड़ को ‘ग्रेट ग्रैंडफादर’ कहते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह पेड़ 5400 साल पुराना है। इस पेड़ का नाम ‘ग्रैन अबुएलो’ है। हालांकि इस पेड़ की सही उम्र क्या होगी, इसकी अभी सही जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। वैज्ञानिक इसपर शोध कर रहे हैं।
World Oldest Tree: सबसे पुराने पेड़ का खिताब मिला है
बता दें कि वैज्ञानिकों द्वारा कंप्यूटर मॉडल की मदद से इस पेड़ के पूरे इतिहास का पता लगाया गया है, इस कोशिश में जो पता चला है वह वास्तव में दिलचस्प है। इस पेड़ में आप देखेंगे कि इसके ऊपर काई जमी हुई है। साथ ही कुछ छोटी झाड़ियां भी दिखाई दे रही हैं। पेड़ का तना काफी मोटा होता है। पेड़ की ऊंचाई लगभग 60 मीटर है। इकोलॉजिस्ट जोनाथन बारिचेविच के मुताबिक इस पेड़ की 80 प्रतिशत जानकारी उनके द्वारा निकाली गई है। अगर इसकी आयु में कोई संदेह है तो ज्यादा से ज्यादा यह 20 प्रतिशत संभावना है कि पेड़ बताई गई उम्र से छोटा होगा।
साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि ट्री रिंग लेबोरेटरी के निदेशक के अनुसार, इस पेड़ की उम्र का अनुमान लगाने की तकनीक लगभग सही है। इस पेड़ ने कैलिफोर्निया के ब्रिस्टलकोन दावेदार के पेड़ को हरा दिया था। इस पेड़ ने सबसे पुराने पेड़ का खिताब जीता है।
संबंधित खबरें: