Year Ender 2022: साल 2022 का ये आखिरी महीना चल रहा है। इस साल बॅालीवुड और टीवी के कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ ऐसे कलाकारों की मौत हुई जिनकी कमी लंबे समय तक लोग महसूस करेंगे। आइए एक नजर उन सितारों पर डालते हैं जिन्होंने इस साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह दिया।
Year Ender 2022: कृष्ण कुमार कुन्नथ (KK)
बॅालीवुड के फेमस सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ (KK) ने 31 मई साल 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गये थे लाइव परफॉर्मेंस के बाद उनकी तबीयत खराब चल रही थी। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। बता दें कि केके ने बॅालीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

Bappi Lahiri
बॅालीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी ने 15 फरवरी, 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से बॅालीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा। खबरों के मुताबिक सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें मुंबई के एक हॅास्पिटल लाया गया था।

Deepesh Bhan
पॉपुलर टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के अभिनेता दीपेश भान का 23 जुलाई 2022 को 41 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दीपेश ‘भाभीजी घर पर है’ में मलखान सिंह के किरदार में नजर आते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपेश को क्रिकेट खेलते समय गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Siddhaanth Vir Surryavanshi
टेलीविजन जगत के जाने-माने एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने महज 46 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। सिद्धांत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुद्धांत वीर अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

Tabassum Govil
मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का 18 नवंबर 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Lata Mangeshkar
स्वर कोकिला Lata Mangeshkar ने 6 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर का निधन 92 साल की उम्र में हुआ। लता जी के चले जाने से बॅालीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा।

पंडित Shiv Kumar Sharma
मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में मुंबई में कार्डियक अरेस्ट बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया था।

Raju Srivastava
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उन्हें तत्काल दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

Arun Bali
फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली ने इसी साल 7 अक्टूबर 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। अरुण बाली बॅालीवुड के जाने माने अभिनेता थे।

Vaishali Thakkar
टीवी की फेमस एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर 2022 को इंदौर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। आत्महत्या का कारण उनका रिलेशनशिप बताया जा रहा है। वैशाली टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (yeh rishta kya kehlata hai) में काम कर चुकी हैं।

संबंधित खबरें:
‘गोपी बहू’ Devoleena Bhattacharjee ने अपने जिम ट्रेनर से की शादी, तस्वीरें हुई वायरल
Besharam Rang: बिकिनी के रंग पर बवाल, Narottam Mishra ने दे डाली चेतावनी