Year Ender 2021: Siddharth Shukla से लेकर Puneeth Rajkumar तक, इन सितारों ने 2021 में दुनिया को कहा अलविदा

0
1550
Year Ender 2021

Year Ender 2021: साल 2021 अब खत्म होने वाला है। कोरोना संकट के कारण यह साल भी बॅालीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा। इस साल बॅालीवुड और टीवी के कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ ऐसे कलाकारों की मौत हुई जिनकी कमी लंबे समय तक लोग महसूस करेंगे। आइए एक नजर उन सितारों पर डालते हैं जिन्होंने इस साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Year Ender 2021
Year Ender 2021: Puneeth Rajkumar

Year Ender 2021: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बता दें कि उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई 46 वर्षीय अभिनेता की जांच के लिए अस्पताल में मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक पुनीत के बड़े भाई और अभिनेता शिवराजकुमार और यश भी उनके साथ मौजूद थे।

Sidharth Shukla
Siddharth Shukla

Siddharth Shukla: टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शहनाज गिल के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। फैंस उन्हें प्यार से ‘सिडनाज’ बुलाते थे, Siddharth Shukla के फैंस उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। बिग बॉस 13 (Big Boss 13) के अलावा, सिद्धार्थ शुक्ला ने खतरों के खिलाड़ी 7 भी जीता और झलक दिखला जा 6 में भाग लिया।

medium 2021 12 02 633e2d1c45
Brahma Mishra

Brahma Mishra: Mirzapur वेब सीरीज कई लोगों की पसंदीदा वेब सीरीज है। वेब सीरीज में ललित का करैक्टर का निभाने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा (Brahma Mishra) का हार्ट अटैक की वजह से 2 दिसंबर को निधन हो गया था। मिर्जापुर वेब सीरीज के दोनों भाग में ललित का चरित्र लोगों को बहुत पसंद आया था और यहां तक की वेब सीरीज का दूसरा पार्ट आने के बाद ललित का करैक्टर सोशल मीडिया पर छा गया था। (Year Ender 2021)

yusuf-hussain
अभिनेता Yusuf Hussain

Yusuf Hussain: अभिनेता यूसुफ हुसैन (Yusuf Hussain) का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। हिंदी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब शो में एक लोकप्रिय चरित्र अभिनेता, हुसैन दिल चाहता है, राज़, हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, खाखी, धूम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह विवाह, ओएमजी, कृष 3, रईस, विश्वरूपम 2, दबंग 3 और दरबार जैसी फिल्मों में वह किरदार निभा चुके हैं।

rajiv kapoor
Rajiv Kapoor

Rajiv Kapoor: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय राजीव को चेंबूर में घर के पास स्थित स्थित Inlaks Hospital ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

b l 1619844941
Bikramjit Kanwarpal

Bikramjit Kanwarpal: अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से 1 मई निधन हो गया था, वो 52 वर्ष के थे। कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में भूमिकाएं निभाई थीं।

dilip kumar
Dilip Kumar

Dilip Kumar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया था। बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इनके साथ ही हिंदी सीनेमा के एक युग का अंत हो गया। एक्टर मुंबई के खार में स्थित हिंदूजा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत इनती नाजुक थी कि एक माह के भीतर दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। (Year Ender 2021)

surekha sikri 1553403211
Surekha Sikri

Surekha Sikri: अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 16 जुलाई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह 75 साल की थीं।

Manisha Yadav and jodha akbar
Manisha Yadav

Manisha Yadav: टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ (Jodha Akbar) में सलीमा बेगम का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस मनीषा यादव (Manisha Yadav) का 2 अक्टूबर को निधन हो गया था। मनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) ने इस बात की जानकारी दी थी। सूत्रों के मुताबिक मनीषा यादव का निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ था।

Natukaka
Ghanshyam Nayak

Ghanshyam Nayak: टीवी सीरियल तारक मेहता (Tarak Mehta Show) का उल्टा चश्मा में नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) का 3 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि घनश्याम नायक काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। (Year Ender 2021)

Arvind Trivedi
Arvind Trivedi

Arvind Trivedi: टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो रामायण (Ramayana) में रावण (Ravana) का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का 83 साल की उम्र में 5 अक्टूबर को निधन हो गया था। अरविंद की मौत की खबर उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने दी थी।

farukh
Farrukh Jaffar

Farrukh Jaffar: दिग्गज अभिनेत्री फारुख जफर (Farrukh Jaffar), जिन्होंने हाल ही में 2020 की फिल्म गुलाबो सीताबो (Gulabo Sitabo) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पत्नी फातिमा बेगम की भूमिका निभाई थी 88 वर्ष की आयु में 15 अक्टूबर को निधन हो गया था। उन्हें 1981 की फिल्म उमराव जान में सहायक भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता था। इस बात की खबर उनके पोते ने दी थी। (Year Ender 2021)

यह भी पढ़ें:

Year Ender 2021: Jai Bhim से लेकर Shershaah तक, ये हैं इस साल की Google Top-10 Film Search List

Year Ender 2021: Katrina Kaif से Varun Dhawan तक, इन सेलिब्रिटीज ने 2021 में लिए सात फेरे, देंखे पूरी लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here